भागलपुर : रामू हत्याकांड में शामिल अंतिम अभियुक्त गिरफ्तार
Updated at : 03 Sep 2018 9:39 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के हसनगंज स्थित श्याम सुंदर बाड़ी में विगत 30 जनवरी की सुबह पोखर में चौधरीडीह के रहने वाले युवक रामू कुमार यादव का सिर कुचला शव मिला था. उक्त मामले में कुल तीन लोगों के विरूद्ध आरोप सत्य पाया गया था. जिसमें पूर्व में हो चुकी दो गिरफ्तारियों के बाद […]
विज्ञापन
भागलपुर : मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के हसनगंज स्थित श्याम सुंदर बाड़ी में विगत 30 जनवरी की सुबह पोखर में चौधरीडीह के रहने वाले युवक रामू कुमार यादव का सिर कुचला शव मिला था. उक्त मामले में कुल तीन लोगों के विरूद्ध आरोप सत्य पाया गया था. जिसमें पूर्व में हो चुकी दो गिरफ्तारियों के बाद हत्याकांड के अंतिम अभियुक्त चौधरीडीह निवासी राजू यादव को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया. रविवार को आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बता दें पोखर में सिर कुचला शव मिलने के बाद मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन और खरीदे गये फोन की रसीद मिली थी. जिससे युवक की पहचान हो सकी थी.
उस वक्त परिजनों ने मामले में पुरानी रंजिश समेत पैसों के लेन देन का विवाद बताया था. मृतक के पिता बासुदेव यादव के बयान पर केस दर्ज किया गया था जिसमें हसनगंज के राजेश साह, मुन्ना साह और चौधरीडीह के राजू यादव, धर्मेंद्र और बबलू पर हत्या का आरोप लगाया था. मामले में जांच करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को हत्या का दोषी पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




