सब्सिडी मिलने पर जमा करेंगे बिजली का बिल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
भागलपुर : पुराने कनेक्शन को काट कर नया कनेक्शन बुनकरों की देने की कवायद जारी है. पिछले पांच माह में तकरीबन ढाई हजार बुनकरों को नया कनेक्शन दे दिया गया है. इतने ही और बुनकरों को अभी कनेक्शन दिया जाना शेष है. इधर, अभी तक में जितने बुनकरों को कनेक्शन मिला है, उसपर मीटर लगा […]
विज्ञापन
भागलपुर : पुराने कनेक्शन को काट कर नया कनेक्शन बुनकरों की देने की कवायद जारी है. पिछले पांच माह में तकरीबन ढाई हजार बुनकरों को नया कनेक्शन दे दिया गया है. इतने ही और बुनकरों को अभी कनेक्शन दिया जाना शेष है. इधर, अभी तक में जितने बुनकरों को कनेक्शन मिला है, उसपर मीटर लगा दिया गया है और बिजली विभाग ने बिलिंग भी शुरू कर दिया है.
मगर, वे तभी बिल का भुगतान कर सकेंगे, जब उन्हें सब्सिडी वाला बिल मिलेगा. हेडक्वार्टर से स्वीकृति मिलने के साथ ही उन्हें सब्सिडी आधारित बिल उपलब्ध करायी जायेगी. बिजली विभाग और बुनकरों के बीच भी यही समझौता भी हुआ है.
यह हुआ है समझौता
आवेदन करने वाले सभी बुनकरों को नया कनेक्शन मिले और उस पर मीटर लगे. तत्पश्चात सब्सिडी आधारित बिल उपलब्ध करायी जाये, तो बुनकर बिल का भुगतान कर सकेंगे.
सब्सिडी का प्रोविजन नहीं, हेडक्वार्टर को भेजा प्रपोजल
बुनकरों का बिजली कनेक्शन जिस श्रेणी में आता है, उसपर सब्सिडी का प्रोविजन नहीं है. मगर, बिजली विभाग ने विशेष तौर पर हेडक्वार्टर को प्रपोजल भेजा है. बिजली अधिकारी के अनुसार जल्द ही प्रपोजल को स्वीकृति मिल जायेगी और सब्सिडी आधारित बिजली का बिल उपलब्ध करायी जायेगी.
उद्योग विभाग के जरिये नहीं, बिजली विभाग से मिलेगी सब्सिडी
बुनकरों की बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी उद्योग विभाग के जरिये नहीं, बल्कि बिजली विभाग से मिलेगी. यह जिम्मेदारी बिजली विभाग उठायेगी और इसके लिए वह तैयार भी है. पूर्व में यह तय था कि बिजली विभाग फ्रेश बिल उपलब्ध करायेगा या नया कनेक्शन देगा. बुनकर बिल भुगतान करेंगे. इसके बाद उद्योग विभाग से उन्हें सब्सिडी राशि मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन