अस्थि कलश सुलतानगंज पहंुचा, उमड़ी लोगों की भीड़
Updated at : 24 Aug 2018 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

सुलतानगंज : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश गुरुवार की शाम सुलतानगंज पहुंचा, तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. अस्थि कलश रथ के साथ राजस्व भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल, पूर्व सांसद पुतुल कुमारी, पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा नेता मृणाल शेखर, अर्जित शाश्वत चौबे, कुमार प्रणय व अन्य थे. कृष्णगढ़ […]
विज्ञापन
सुलतानगंज : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश गुरुवार की शाम सुलतानगंज पहुंचा, तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. अस्थि कलश रथ के साथ राजस्व भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल, पूर्व सांसद पुतुल कुमारी, पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा नेता मृणाल शेखर, अर्जित शाश्वत चौबे, कुमार प्रणय व अन्य थे. कृष्णगढ़ चौक स्थित यात्री धर्मशाला परिसर में जिला भाजपा प्रवक्ता पवन मिश्रा के नेतृत्व में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया.
अटल जी के अस्थि कलश पर भाजपा-जदयू के नेताओं व कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य लोगों ने नम आंखों से पुष्प अर्पित किया. इस दौरान जब तक सूरज-चांद रहेगा, अटल तेरा नाम रहेगा के गगनभेदी नारे लगाये जा रहे थे. पुष्पांजलि सभा में विधायक सुबोध राय, नगर परिषद की सभापति दयावती देवी, भाजपा नेता अरुण कुमार सिंह, नगर भाजपा अध्यक्ष संजय चौधरी, उत्तरी मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष हर्षनाथ मिश्रा, प्रखंड जदयू अध्यक्ष अमित कुमार रवि,नगर जदयू अध्यक्ष संजय कुमार मंडल, कन्हैया मंडल, कन्हैया झा, मनोरंजन मिश्रा, विजय सिंह, सदानंद कुमार, डॉ मुनिलाल गुप्ता, अरुण कुमार चौधरी, एसके प्रोग्रामर, पवन केसान, कपिलकांत, किरण मिश्रा, गौतम सिन्हा, मनीष कुमार, वरुण कुमार, मनोज सिंघानिया, मिथलेश कुमार, सचिन गुप्ता, अश्विनी कुमार बंटी, नवीन कुमार बन्नी सहित काफी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता व गण्यमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




