भागलपुर सहित दुनिया भर के हाजी चार दिनों तक मीना में करेंगे कैंप
Updated at : 19 Aug 2018 4:33 AM (IST)
विज्ञापन

दो पैगंबरों की सुन्नत है कुर्बानी भागलपुर : बकरीद इस्लाम के दो अजीम त्योहारों में से एक है. इस मौके पर लोग अल्लाह के नाम पर जानवरों को कुर्बानी कर अपनी शान-ए-बंदगी का इजहार करते हैं. सबसे पहले यह काम अल्लाह के पैगंबर हजरत इब्राहिम अलैह सलाम ने पेश किया था. उनका अंदाज-ए-कुर्बानी सबसे निराला […]
विज्ञापन
दो पैगंबरों की सुन्नत है कुर्बानी
भागलपुर : बकरीद इस्लाम के दो अजीम त्योहारों में से एक है. इस मौके पर लोग अल्लाह के नाम पर जानवरों को कुर्बानी कर अपनी शान-ए-बंदगी का इजहार करते हैं. सबसे पहले यह काम अल्लाह के पैगंबर हजरत इब्राहिम अलैह सलाम ने पेश किया था. उनका अंदाज-ए-कुर्बानी सबसे निराला था. उन्होंने अल्लाह के हुक्म पर अपने बेटे हजरत इस्माइल अलैह सलाम की कुर्बानी कर लोगों को संदेश दिया, कि अल्लाह की बंदगी हर हाल में पूरी करें. बुधवार को बकरीद मनाया जायेगा. उक्त बातें मदरसा जामिया शहबाजिया के हेड शिक्षक मुफ्ती मौलाना फारूक आलम अशरफी ने कहीं. उन्होंने बताया कि अल्लाह ने हजरत इस्माइल अलैह सलाम की जगह पर जन्नत से भेजे गये एक दुम्बा को कुर्बान होने के लिए भेज दिया था. मदीना से ही दो इसवी में कुर्बानी की शुरुआत हुई.
बकरीद नमाज का वक्त तय
पीर दमड़िया मस्जिद सुबह 6. 00 बजे
कर्णगढ़ सीटीएस मैदान सुबह 7.30 बजे
बरहपुरा ईदगाह सुबह 9. 00 बजे
शाहजंगी ईदगाह सूबह 10. 00 बजे
शाहजहानी मस्जिद मौलानाचक सुबह 10.30 बजे
खलीफाबाग जामा मस्जिद सुबह 8.30 बजे
तातारपुर जामा मस्जिद सुबह 7.30 बजे
जामा मस्जिद चमेलीचक सुबह 8.00 बजे
भीखनपुर जामा मस्जिद सुबह 8.00 बजे
जामा मस्जिद हबीबपुर सुबह 7.30 बजे
मदरसा जामिया अरबिया शाहजंगी सुबह 7.30 बजे
वारसलीगंज मस्जिद सुबह 7.30 बजे
मोजाहिदपुर जामा मस्जिद सुबह 7.30 बजे
हुसैनपुर जामा मस्जिद सुबह 7. 00 बजे
नोट : स्थानीय मोहल्ले के लोगों ने बताया
बाजार में 10 से 50 हजार तक बिक रहे बकरा
बकरीद बुधवार को मनाया जायेगा. इसे लेकर बकरा बाजार की रौनक बढ़ गयी है. खरीदारी करने के लिए तातारपुर चौक स्थित बाजार में लोगों की भीड़ जुटने लगी है. बाजार में 10 से 50 हजार रुपये तक का बकरा बिक रहा है. शनिवार को तातारपुर चौक पर बिक्री के लिये लाया गया शेरू नामक बकरा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा. शेरू की कीमत 36 हजार रुपये लगाई गई. कदवा नवगछिया निवासी अरुण कुमार ने बताया कि, शेरू की उम्र दो वर्ष है. इसके अलावा भीखनपुर, हुसैनाबाद, चंपानगर, शाहजंगी, लोदीपुर, बरहपुरा, बरारी चौक, सबौर चौक, सन्हौला, खरीक, जगदीशपुर आदि जगहों पर बकरा का बाजार में खरीदारी करने के लिये लोगों की भीड़ जुटने लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




