छात्रा ने फांसी लगा की खुदकुशी खुद की मौत का बनाया वीडियो

कहलगांव : कहलगांव शहर के पास नदिया टोला में विनोद साह उर्फ कमरू साह की बेटी प्रीति कुमारी ने (18) ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. उसका शव कमरे की छत में लगे हुक से लटकता मिला. उसके गले में दुपट्टे का फंदा लगा था. घरवालों को देर रात इसका पता चला […]
कहलगांव : कहलगांव शहर के पास नदिया टोला में विनोद साह उर्फ कमरू साह की बेटी प्रीति कुमारी ने (18) ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. उसका शव कमरे की छत में लगे हुक से लटकता मिला. उसके गले में दुपट्टे का फंदा लगा था. घरवालों को देर रात इसका पता चला तो उन्होंने वार्ड पार्षद सह नगर उपाध्यक्ष को इसकी सूचना दी. नगर उपाध्यक्ष के पति ने इसकी सूचना कहलगांव थाने को दी. पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर लाश नीचे उतारा.
पुलिस ने लड़की का मोबाइल बरामद किया, जिसमें उसने सुसाइड का पूरा वीडियो बनाया था. लड़की के पिता कमरू साह के बयान पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है. कमरू ने कहा है कि उसकी बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. भागलपुर के एक डॉक्टर से उसका इलाज भी चल रहा था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद लाश को भागलपुर के बरारी घाट में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










