मृत पार्षद रूबी देवी के पिता ने किसी को भी नहीं ठहराया जिम्मेदार
Updated at : 07 Aug 2018 7:02 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : मायागंज में एडमिट वार्ड संख्या 51 की पार्षद रूबी देवी की मौत सोमवार सुबह मौत हो गयी. बता दें कि विगत 4 अगस्त शनिवार देर रात रूबी देवी की तबीयत बिगड़ने के बाद मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान डाॅक्टरों ने तबीयत बिगड़ने का कारण जहरीली दवा खाना बताया […]
विज्ञापन
भागलपुर : मायागंज में एडमिट वार्ड संख्या 51 की पार्षद रूबी देवी की मौत सोमवार सुबह मौत हो गयी. बता दें कि विगत 4 अगस्त शनिवार देर रात रूबी देवी की तबीयत बिगड़ने के बाद मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान डाॅक्टरों ने तबीयत बिगड़ने का कारण जहरीली दवा खाना बताया था. मामले में पार्षद के पिता घोघा स्थित पक्कीसराय के रहने वाले भागीरथ मोदी ने घटना के पीछे किसी को भी जिम्मेदार नहीं बताया है.
पुलिस को दिये फर्द बयान में उन्होंने बताया कि, विगत 4 अगस्त की रात करीब साढ़े दस बजे उनके नाती गोलू ने फोन पर जानकारी दी कि, दवा खा लेने की वजह से मां की तबीयत बिगड़ रही है. वह मां को लेकर मायागंज अस्पताल जा रहा है. सूचना पाकर 5 अगस्त को सुबह पार्षद रूबी देवी के पिता भागीरथ मोदी और मां चंदा देवी उससे मिलने पहुंचे. जहां रूबी देवी ने अपने मां-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी. जिसके बाद ठंडा पानी पिलाने की बात कही.
पानी पिलाने के बाद वे लोग चले गये. जिसके बाद सोमवार सुबह साढ़े चार बजे भागीरथ मोदी को उनके नाती गोलू ने फोन कर रूबी की मौत की जानकारी दी. जिसके बाद वे लोग मायागंज अस्पताल पहुंचे थे. मायागंज अस्पताल में मौजूद बरारी पुलिस ने पिता भागीरथ मोदी का फर्द बयान लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया.
मच्छर मारने की दवा खाने की थी चर्चा : घटना के बाद मायागंज अस्पताल पहुंचे लोगों में यह चर्चा थी कि, विगत 3 अप्रैल को देर रात चौधरीडीह में वार्ड 51 की पार्षद रूबी देवी के पति रवि मोदी की मौत इंट लदे ट्रैक्टर के नीचे आने से हो गयी थी. जिसके बाद से ही रूबी देवी की तबीयत खराब रहने लगी थी. मृतका के देवर शशि ने बताया कि उनके बड़े भाई रवि मोदी की मौत के बाद से पूरे घर का जिम्मा उनपर ही थी. वे लगातार अपनी भाभी रूबी देवी का इलाज करवा रहे थे.
इलाज के लिये कुछ दिन पहले वह भाभी को लेकर पटना भी गये थे. वहां से आने के बाद वह बार-बार यही कहती थी कि, राजा (पति रवि मोदी) के पास जाना है. मृतका के परिचितों का कहना था कि, डिप्रेशन में आकर रूबी देवी ने शनिवार रात मच्छर मारने की दवा खा ली थी. वहीं रविवार को रूबी देवी ने बताया था कि, उसने अपनी मर्जी से टैबलेट खाया है. इसके लिये कोई भी जिम्मेदार नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




