वाहन चालकों से रंगदारी वसूलते दो गिरफ्तार

नवगछिया : कदवा ओपी थाना अंतर्गत बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ के उत्तर वेदानंद सिंह के बासा के समीप बुढ़िया धार मोड़ के पास शनिवार को वाहन चालकों से हथियार का भय दिखा रंगदारी वसूलते दो अपराधियों को कदवा पुलिस ने गिरफ्तार किया. पकड़े गये अपराधी प्रतापनगर निवासी कृष्ण राय के पुत्र लड्डू राय […]
नवगछिया : कदवा ओपी थाना अंतर्गत बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ के उत्तर वेदानंद सिंह के बासा के समीप बुढ़िया धार मोड़ के पास शनिवार को वाहन चालकों से हथियार का भय दिखा रंगदारी वसूलते दो अपराधियों को कदवा पुलिस ने गिरफ्तार किया. पकड़े गये अपराधी प्रतापनगर निवासी कृष्ण राय के पुत्र लड्डू राय व कैलाश राय के पुत्र प्रमोद राय हैं. पुलिस ने उनके पास से एक देसी पिस्तौल, 19 गोलियां, दो खोखा व एक विंडोलिया के अलावा वाहन चालकों से वसूले एक हजार 60 रुपये जब्त किये. अपराधी वाहन चालकों में दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




