रेफरल अस्पताल में गौराचौकी मुखिया से नर्स ने की बदतमीजी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jul 2018 4:42 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : जीरोमाइल थाना क्षेत्र के रेशम नगर कॉलोनी स्थित बाल गृह से शनिवार देर रात पांच बच्चे वेंटिलेटर तोड़ कर फरार हो गये. बाल गृह रेशम नगर के अधीक्षक के लिखित आवेदन पर जीरोमाइल थाने में शिकायत दर्ज कर ली गयी है. शिकायत दर्ज करने के बाद भागलपुर पुलिस पूरे जिले में छापेमारी कर […]
विज्ञापन
भागलपुर : जीरोमाइल थाना क्षेत्र के रेशम नगर कॉलोनी स्थित बाल गृह से शनिवार देर रात पांच बच्चे वेंटिलेटर तोड़ कर फरार हो गये. बाल गृह रेशम नगर के अधीक्षक के लिखित आवेदन पर जीरोमाइल थाने में शिकायत दर्ज कर ली गयी है. शिकायत दर्ज करने के बाद भागलपुर पुलिस पूरे जिले में छापेमारी कर रही है. पहचान के लिए फरार बच्चों के फोटो जिले से सटे दूसरे जिलों में भी भेजा गया है.
वर्ष 2015 से अबतक बाल गृह से बच्चों के फरार होने की यह चौथी घटना है.जानकारी के अनुसार घटना शनिवार देर रात की है, जब बाल गृह के सभी बच्चे और कर्मचारी सोये थे. उसी वक्त बाल गृह के एक कमरे में बनेएल्यूमिनियम के वेंटिलेटर को तोड़ कर बाल गृह में रहनेवाले पांच बच्चे फरार हो गये.
छह माह पहले लाये गये थे पांचों बच्चे: फरार पांचों बच्चे पिछले छह माह के भीतर ही बाल गृह में लाये गये थे. फरार बच्चों में सभी छह से 13 वर्ष उम्र के हैं. इनमें से एक शाहजंगी से, एक बांका स्टेशन से, एक तातारपुर से और एक को कटिहार स्टेशन से बरामद किया गया था. फरार बच्चों में से एक मूक-बधिर है. थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि बाल गृह के अधीक्षक के लिखित आवेदन पर शिकायत दर्ज कर ली गयी है. बाल गृह में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मांगा गया है. बाल गृह के बच्चों से भी मामले में पूछताछ की जायेगी. इस मामले को लेकर प्रशासन काफी गंभीर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










