दक्षिणी क्षेत्र के 13 पार्षदों के साथ बैठक आज

Updated at : 05 Jul 2018 4:28 AM (IST)
विज्ञापन
दक्षिणी क्षेत्र के 13 पार्षदों के साथ बैठक आज

मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना को लेकर नगर आयुक्त पार्षदों संग करेंगे विचार-विमर्श दक्षिणी क्षेत्र के एक पार्षद प्रतिनिधि ने कहा : सभी पार्षदों के साथ बुलानी चाहिए बैठक भागलपुर : एक बार फिर नगर निगम ने पार्षदों के साथ उनके वार्ड के विकास को लेकर पहल शुरू कर दी है. नगर आयुक्त श्याम बिहारी मीणा […]

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना को लेकर नगर आयुक्त पार्षदों संग करेंगे विचार-विमर्श

दक्षिणी क्षेत्र के एक पार्षद प्रतिनिधि ने कहा : सभी पार्षदों के साथ बुलानी चाहिए बैठक
भागलपुर : एक बार फिर नगर निगम ने पार्षदों के साथ उनके वार्ड के विकास को लेकर पहल शुरू कर दी है. नगर आयुक्त श्याम बिहारी मीणा ने इसकी शुरुआत दक्षिणी क्षेत्र से की है. गुरुवार को दक्षिणी क्षेत्र के 13 वार्ड के पार्षदों की बैठक बुलायी है.
इस 13 वार्ड में वार्ड 50 मेयर सीमा साहा का भी वार्ड है. बुधवार को दक्षिणी क्षेत्र के सभी पार्षदों को निगम के आइटी सोल से फोन पर बैठक के बारे में जानकारी मिली. इस बैठक में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना को लेकर पार्षदों को जानकारी दी जायेगी की और उनके वार्ड के समस्या के बारे में जानकारी ली जायेगी.
बैठक में भाग लेने की बात पर मेयर ने कहा, बैठक के दिन ही जानकारी देंगे: बैठक में भाग लेने को लेकर मेयर सह वार्ड 50 की पार्षद सीमा साहा से जब पूछा गया गया तो उन्होंने कहा कि बैठक के दिन ही बतायेंगे कि क्या करना है. वहीं वार्ड 40 के पार्षद मो शकील अहमद ने बताया कि सभी पार्षदों के साथ बैठक नगर आयुक्त को बुलाना चाहिए. सामान्य बोर्ड और स्थायी समिति की बैठक ही नहीं होती है. एेसे में पार्षदों में फूट ही होगा. पार्षद बैठक में नहीं जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन