बांका में घोटाले की राशि एक अरब के पार गयी, दूसरी प्राथमिकी दर्ज

Published at :31 Aug 2017 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
बांका में घोटाले की राशि एक अरब के पार गयी, दूसरी प्राथमिकी दर्ज

बांका/भागलपुर : बांका में सृजन मामले को लेकर बुधवार को दूसरा मामला उजागर हुआ. जिलास्तरीय जांच टीम ने जिला भू-अर्जुन विभाग में फिर 18 करोड़ राशि की हेराफेरी का मामला पकड़ा है. इस सबंध में जिलाधिकारी कुंदन कुमार के निर्देश पर वर्तमान भू-अर्जन पदाधिकारी आदित्य कुमार झा ने तत्कालीन भू-अर्जन पदाधिकारी जयश्री ठाकुर, तत्कालीन नाजिर […]

विज्ञापन

बांका/भागलपुर : बांका में सृजन मामले को लेकर बुधवार को दूसरा मामला उजागर हुआ. जिलास्तरीय जांच टीम ने जिला भू-अर्जुन विभाग में फिर 18 करोड़ राशि की हेराफेरी का मामला पकड़ा है. इस सबंध में जिलाधिकारी कुंदन कुमार के निर्देश पर वर्तमान भू-अर्जन पदाधिकारी आदित्य कुमार झा ने तत्कालीन भू-अर्जन पदाधिकारी जयश्री ठाकुर, तत्कालीन नाजिर मो अनिश अंसारी, काे-ऑपरेटिव बैंक, बांका के तत्कालीन प्रबंधक, भागलपुर स्थित बैंक आॅफ बड़ौदा व इंडियन बैंक,

भागलपुर के तत्कालीन प्रबंधक सहित सृजन महिला विकास सहयोग समिति लि. सबौर के सभी पदधारक व कर्मी पर बांका थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने पुष्टि करते हुए बताया है कि 18 करोड़ में 6 करोड़ अज्ञात के द्वारा को-ऑपरेटिव बैंक, बांका के खाता में जमा कराया

गया था. मामले की जांच गठित एसआइटी को सौंपी गयी है. मामला 2002 से 2014 तक का बताया जा रहा है. इससे पहले 83.10 करोड़ की हेराफेरी को लेकर 20 अगस्त को मामले में पहली प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन