ePaper

10 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, गये जेल

Updated at : 27 Sep 2024 5:41 PM (IST)
विज्ञापन
10 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, गये जेल

स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के रूपही टांड़ पर छापेमारी कर 10 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

भितहा. स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के रूपही टांड़ पर छापेमारी कर 10 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. वहीं भितहा सीओ मनोरंजन कुमार की उपस्थित में बरामद गांजा को जब्त किया गया. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के रूपही टांड़ टोला गांव के एक घर में गांजा के साथ दो तस्कर छुपे हुए है. सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई अभिलाष कुमार सहित पुलिस टीम के साथ उक्त गांव के रोहित कुमार के घर छापेमारी किया गया. जहां छापेमारी के क्रम में एक उजला रंग के बैग से एक-एक किलो का 10 पैकेट गांजा के साथ रूपही टांड़ निवासी रोहित कुमार एवं कुशीनगर जिला अंतर्गत रामकोला थाना के पागर छपरा निवासी आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं भितहा सीओ की उपस्थित में गांजा को जब्त करते हुए इस संबंध में कांड संख्या 116/24 दर्ज करते गिरफ्तार दो व्यक्ति को न्यायिक हिरासत बेतिया भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन