ePaper

नरकटियागंज व गौनाहा क्षेत्र में आग से दो घर जले, लाखों की क्षति

Updated at : 20 Apr 2024 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
नरकटियागंज व गौनाहा क्षेत्र में आग से दो घर जले, लाखों की क्षति

नगर व अनुमंडल के गौनाहा में आग से दो घर जलकर राख हो गये. इस दौरान नौ बकरियां समेत लाखों के सामान जलकर राख हो गये.

विज्ञापन

नरकटियागंज/गौनाहा. नगर व अनुमंडल के गौनाहा में आग से दो घर जलकर राख हो गये. इस दौरान नौ बकरियां समेत लाखों के सामान जलकर राख हो गये. नरकटियागंज के वार्ड संख्या 4 में शनिवार की दोपहर अचानक लगी आग से लट्टु मिया का घर और रसोई घर में रखी कीमती लकड़ियां और हजारों रुपये का सामान जलकर खाक हो गये. लट्टू मियां ने बताया कि घर में बने चूल्हे से उठी चिंगारी से आग लगी. किचन में रखा बर्तन, अनाज व सेंट्रिग के लिए रखे लकड़ी समेत हजारों की संपत्ति जलकर बर्बाद हो गयी है. इधर घटना की सूचना पर पार्षद सोनू दास घटना स्थल पहुंचे और आग लगने की सूचना थाना और नगर परिषद को दी. नगर प्रबंधक रितेश कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है. जांच पड़ताल करायी जा रही है. सरकारी नियमानुसार पीड़ित को सहायता प्रदान की जाएगी. गौनाहा प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के बेलसंडी पंचायत के अहरार पिपरा गांव के वार्ड नंबर 13 में शनिवार को दोपहर में लगी आग से जगन्नाथ राम की नौ बकरी सहित पूरा घर का सामान जलकर राख हो गया है. घटना के संबंध में मुखिया शंभू राउत पूर्व मुखिया आमिर हाशमी तथा वार्ड सदस्य पति रंजन कुमार ने बताया है कि करीब 2:00 बजे दिन में अचानक लगी आग से जगन्नाथ राम के 9 बकरी सहित एक बखारी धान, राशन, कपड़ा, फर्नीचर सहित सभी सामान जलकर राख हो गया है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. गौनाहा तथा मटियरिया थाना के अग्निशामक यंत्र के मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इधर सीओ विवेक कुमार सिंह का कहना है कि आवेदन मिलने पर संबंधित राजस्व कर्मचारी को स्थल पर भेजा जाएगा तथा अग्नि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाई जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन