बगहा में 24 घंटे में तीन जगह मिले अजगर, घर और पेड़ से वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बगहा में बारिश के कारण वन्यजीवों का आबादी वाले इलाकों में दिखना बढ़ा. पिछले 24 घंटों में वन विभाग ने तीन अजगरों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया.

विज्ञापन

Bagaha News: बगहा. बारिश के कारण वन्यजीवों के ठिकाने बदलने का सिलसिला जारी है. पिछले 24 घंटे के दौरान बगहा शहर के तीन अलग-अलग स्थानों से वन विभाग की टीम ने तीन अजगरों का रेस्क्यू किया. रिहायशी इलाकों में अजगरों के पहुंचने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल रहा. हालांकि, वन विभाग की टीम ने तीनों अजगरों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया. वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और वन्यजीव दिखाई देने पर खुद पकड़ने का प्रयास नहीं करने की अपील की है.

विज्ञापन

रामधाम मंदिर के पास घर में निकला आठ फीट लंबा अजगर

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह बगहा शहर के रामधाम मंदिर निवासी विजय दूबे के घर में करीब आठ फीट लंबा अजगर निकल आया. इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई. सूचना पर वनकर्मी भीखम यादव और गणेश पासवान मौके पर पहुंचे. दोनों ने सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया.

गोड़िया पट्टी में गूलर के पेड़ पर दिखा विशालकाय अजगर

नगर के वार्ड संख्या 25 स्थित गोड़िया पट्टी में मुकेश कुशवाहा के घर के पीछे लगे गूलर के पेड़ पर विशालकाय अजगर दिखाई दिया. उसे देखकर घर के लोग भयभीत हो गए. इसके बाद ग्रामीणों की मदद से अजगर को पेड़ से नीचे उतारा गया और वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया.

पुअर हाउस मोहल्ले में भी मिला अजगर

बगहा शहर के पुअर हाउस मोहल्ले में भी अजगर निकलने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया. इस तरह पिछले 24 घंटे में शहर के तीन अलग-अलग स्थानों से तीन अजगरों को पकड़ा गया.

वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

बगहा वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी श्री मालकर ने बताया कि बरसात के दिनों में पानी भरने के कारण अजगर, सांप और अन्य वन्यजीव अपना ठिकाना बदलकर रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं. पिछले 24 घंटे में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से तीन अजगरों का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया है.

उन्होंने लोगों से अपील की कि कहीं भी सांप, अजगर या मगरमच्छ दिखाई देने पर उसके पास न जाएं और न ही खुद पकड़ने का प्रयास करें. इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें, ताकि टीम समय पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू कर सके. उन्होंने लोगों से सजग और सतर्क रहने की अपील की.


ये भी पढ़ें: लौरिया-बगहा पथ पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा, मौके पर मौत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन