मोबाइल की दुकान से नगदी समेत लाखों की चोरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रों ने लाखों रुपये के मोबाइल तथा नगदी पर हाथ साफ करने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

सरीसवा . मझौलिया थाना क्षेत्र के सरिसवा बाजार में भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के सामने इंद्रजीत शुक्ला मार्केट स्थित गुप्ता इंटरप्राइजेज मोबाइल शॉप को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के मोबाइल तथा नगदी पर हाथ साफ करने का मामला सामने आया है. यह घटना बीती रात की बताई जा रही है. चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात चोरों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे की में कैद हुई है. दुकानदार शंभू कुमार ने बताया कि जब वह सुबह दुकान पर आए तो सामान बिखरा पड़ा हुआ था. चोरों ने शटर के ताले नहीं तोड़े थे, बल्कि शटर को दोनों ओर से उठाकर मोड़ा गया था. दुकान में रखे दो लाख नगदी समेत करीब अठारह लाख मूल्य का मोबाइल गायब था. जिसकी जानकारी उन्होंने मझौलिया पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलने पर मझौलिया पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है. इधर इस घटना को लेकर सरिसवा के व्यवसायियों में भय का माहौल है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन