रामपुर दुर्गा स्थान स्थित पोखरा से अज्ञात वृद्ध महिला का शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 19 May 2025 6:24 PM

विज्ञापन

लौकरिया थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर पोखरा टोला स्थित दुर्गा स्थान के समीप पोखरा से सोमवार की सुबह एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव बरामद किया है.

विज्ञापन

हरनाटांड़. लौकरिया थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर पोखरा टोला स्थित दुर्गा स्थान के समीप पोखरा से सोमवार की सुबह एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव बरामद किया है. मृत महिला की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय कुछ लोग सुबह में दुर्गा स्थान की तरफ जा रहे थे. तभी उन लोगों की नजर समीप के पोखर में तैर रहे महिला के शव पर पड़ी. महिला की शव पोखरा में होने की सूचना पाकर लोगों की भीड़ जुट गयी. जबकि कुछ लोगों ने शव को देख 112 पर फोन कर दिया. जिसके बाद लौकरिया थाना पुलिस को पोखरा में शव होने की सूचना मिली. इस बाबत लौकरिया थानाध्यक्ष अमन कुमार सिंह ने बताया कि सुबह में ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि रामपुर पोखरा टोला स्थित दुर्गा स्थान के समीप पोखरा में एक महिला का शव देखा जा रहा है. सूचना के आलोक में थाने के एसआई पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा गया और पोखरा से महिला के शव को बाहर निकाला गया. स्थानीय लोगों से पूछताछ कर जांच पड़ताल की गयी तथा शव का पहचान कराया गया. लेकिन पहचान नहीं हो सकी. थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला हरा व सुगापंखी रंग की साड़ी पहनी हुई है. दोनों हाथ में फुल गोदना है. उन्होंने बताया कि महिला को कहीं अन्यत्र जगह से लाकर इस पोखरा में फेंक दिया गया है या डूबने से मौत हुई है यह अनुसंधान का विषय है. तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया गया है. समाचार प्रेषण तक महिला की शव की पहचान नहीं हो सकी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन