स्कूल जा रहे सातवीं के छात्र को मारी चाकू, गंभीर
अपने आवास से स्कूल जा रहे एक छात्र को चाकू मारकर जख्मी कर दिया.
बेतिया. अपने आवास से स्कूल जा रहे एक छात्र को चाकू मारकर जख्मी कर दिया. जख्मी छात्र ने बताया कि चाकू से हमला करनेवाला उसी के वर्ग का छात्र है. घटना मंगलवार को सुबह करीब सात बजे की है. जानकारी के अनुसार नगर के शांतिनगर निवासी अमीत नाथ तिवारी का पुत्र आर्यन शांडिल्य 13 वर्ष साईकिल से प्रतिदिन की तरह अपने विद्यालय एजी चर्च स्कूल बेलबाग जा रहा था. वह साईकिल से जैसे ही दुर्गाबाग भवन निर्माण विभाग के कार्यालय के समीप पहुंचा कि हमलावर ने अपने सहयोगियों के साथ उसे घेर लिया. बच्चों से घिरता देख आर्यन साइकिल छोड़ भागने लगा. लेकिन हमलावरों ने पकड़ कर उसके पीठ में चाकू मार दी. इसी बीच स्कूल जा रहे उसके स्कूल के शिक्षक अभिनंदन दूबे को आते देख आर्यन उनके पास गया. इधर चाकू मारनेवाला छात्र फरार हो गये. अभिनंदन दूबे खून से लथपथ आर्यन को लेकर स्कूल पहुंचे, जहां फर्स्ट एड करने के बाद उनके परिजन को सूचना दी गयी. छात्र के पिता स्कूल पहुंचे तो स्कूल से ही एक अन्य शिक्षक निकेश राव के साथ लेकर अस्पताल पहुंचे. छात्र को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी इलाज जारी है. जख्मी छात्र ने बताया कि सोमवार को वर्ग में ही एक छात्र शाहीद आलम से पेन के लेन-देन को लेकर बकझक हुई थी और आज उसने चाकू मार जख्मी कर दिया. जख्मी छात्र कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता असीत नाथ तिवारी का भतीजा है. एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही नगर एवं मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल एवं स्कूल में पहुंची थी. छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए