लौरिया के सिसवनिया पहुंचे ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, दिवंगत मुखिया के परिजनों से मिले
परिजनो से मिलते मंत्री
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार सिसवनिया पहुंचे और दिवंगत मुखिया कन्हैया कुशवाहा के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया. इस दौरान सांसद सुनील कुशवाहा भी साथ थे.
West Champaran News: लौरिया: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार गुरुवार को लौरिया प्रखंड की सिसवनिया पंचायत पहुंचे. यहां उन्होंने दिवंगत मुखिया सह जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया कुशवाहा के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से बातचीत की और दिवंगत नेता के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की.
बेतिया से बगहा जाने के दौरान पहुंचे सिसवनिया
मंत्री श्रवण कुमार बेतिया से बगहा जा रहे थे. इसी क्रम में उन्होंने सिसवनिया पहुंचकर दिवंगत मुखिया के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुशवाहा भी उनके साथ मौजूद रहे.
जदयू कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की जुटी भीड़
मंत्री के आगमन की सूचना मिलने पर स्थानीय जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गयी. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु कुमार, टाइगर कुमार समेत सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
