राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीएम तरनजोत सिंह बोले- जनहित और तथ्यों की पुष्टि हो पत्रकारिता की पहली प्राथमिकता

Updated:
विज्ञापन

प्रेस दिवस पर उपस्थित जिलाधिकारी एवं अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर बेतिया में पत्रकारिता की भूमिका पर मंथन. डीएम तरनजोत सिंह ने जनहित और तथ्यों की पुष्टि को पत्रकारिता की पहली प्राथमिकता बताया.

विज्ञापन

West Champaran News: बेतिया. राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के तत्वावधान में परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस वर्ष परिचर्चा का विषय 'पत्रकारिता : लोकलुभावन या जिम्मेदार' निर्धारित था. कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी तरनजोत सिंह और उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

विज्ञापन

लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण

इस अवसर पर डीएम तरनजोत सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. पत्रकारिता केवल सूचनाओं के प्रसारण का माध्यम नहीं, बल्कि जनमत निर्माण, जनहित के मुद्दों को सामने लाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है.

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता के सामने निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जिम्मेदारी बनाए रखने की बड़ी चुनौती है. ऐसे में तथ्यों की पुष्टि, संतुलित दृष्टिकोण और जनहित को सर्वोपरि रखना जरूरी है.

प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय पर जोर

डीएम ने कहा कि मीडिया और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय एवं सकारात्मक संवाद से जिले के विकास को गति मिल सकती है. दोनों की प्राथमिकता जनता की बेहतरी और जनहित होनी चाहिए. प्रशासन और मीडिया मिलकर जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से सामने लाने के साथ उनके समाधान की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर रखे विचार

परिचर्चा के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, जिम्मेदारी, निष्पक्ष समाचार संकलन, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और सामाजिक सरोकारों पर अपने विचार रखे. वक्ताओं ने कहा कि खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए तथ्यों की जांच और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों का पालन जरूरी है. साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण में मीडिया की भूमिका पर भी चर्चा की गयी.

कई पदाधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में सुनील दुबे, राजीव रंजन झा, सुनील आनंद, गणेश वर्मा, धनंजय द्विवेदी, मुन्ना राज, सत्येंद्र पाण्डेय, मनीष कुमार, आदित्य कुमार दुबे, विवेक कुमार श्रीवास्तव, मो. तसलीम और एसके राव सहित अन्य मीडिया प्रतिनिधियों ने विचार रखे.

इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रोचना माद्री, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एनईपी) पुरुषोत्तम त्रिवेदी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन