बेतिया: दो ताले काटे, दुकान खाली की और फरार हुए चोर, CCTV में कैद हुई वारदात?

Updated:
विज्ञापन

दुकान में बिखर पड़ा सामान

बेतिया के नरकटियागंज में चोरों ने शिकारपुर थाना क्षेत्र की एक छड़-सीमेंट दुकान को निशाना बनाया. दो ताले काटकर अंदर घुसे चोर हज़ारों के सामान और नकदी ले उड़े. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोरों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

Bettiah News: नरकटियागंज. शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटिया कृषि फार्म चौक के समीप शनिवार देर रात चोरों ने एक छड़-सीमेंट दुकान को निशाना बनाकर हजारों रुपये के सामान और नकदी की चोरी कर ली. चोर दुकान के पीछे स्थित दरवाजे के दो ताले काटकर अंदर दाखिल हुए और गैस सिलेंडर, एलसीडी, मोटर, बिल्डिंग मशीन, करीब 10 हजार रुपये नकद समेत कई जरूरी कागजात लेकर फरार हो गए. घटना का खुलासा रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार के बाद हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

Narkatiaganj News: पीछे के दरवाजे के ताले काटकर दुकान में घुसे चोर

दुकान में बिखर पड़ा सामान व पीड़ित दुकानदार | Prabhat Khabar Network
दुकान में बिखर पड़ा सामान व पीड़ित दुकानदार

पीड़ित दुकानदार अरविंद कुमार ने बताया कि रविवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो पीछे का दरवाजा खुला हुआ था. दुकान के अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था. जांच करने पर कई सामान और नकदी गायब मिली.

इसके बाद उन्होंने तत्काल डायल-112 पुलिस सेवा और शिकारपुर थाना को घटना की सूचना दी.

गैस सिलेंडर, एलसीडी, मोटर और बिल्डिंग मशीन चोरी

दुकानदार के अनुसार चोर दुकान से गैस सिलेंडर, एलसीडी, मोटर, बिल्डिंग मशीन और करीब 10 हजार रुपये नकद समेत कई जरूरी कागजात चोरी कर ले गए. चोरी गए सामान की पूरी सूची तैयार की जा रही है.

पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से चोरी की घटना का जल्द खुलासा कर सामान बरामद कराने की मांग की है.

CCTV फुटेज से चोरों की पहचान में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है.

पुलिस को उम्मीद है कि CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले लोगों की पहचान हो सकेगी.

योजनाबद्ध तरीके से चोरी की आशंका

दुकान के पीछे के दरवाजे के दो ताले काटकर चोरों के अंदर प्रवेश करने से वारदात को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है. चोरों ने दुकान के उस हिस्से को निशाना बनाया, जहां से बिना मुख्य दरवाजा खोले अंदर प्रवेश किया जा सकता था.

पुलिस चोरी के तरीके और आसपास की गतिविधियों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

दुकानदारों में दहशत, गश्त बढ़ाने की मांग

घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भी दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है.

लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में रात के समय नियमित गश्त होने से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है.

पुलिस बोली- CCTV समेत सभी बिंदुओं की जांच जारी

शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है. मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. आसपास के CCTV फुटेज समेत अन्य बिंदुओं की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों का होगा सम्मान, पांच सदस्यीय समिति करेगी चयन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन