एक साल बाद मैनाटांड में मिला यूपी से लापता युवक

Updated:
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश से लापता युवक एक साल बाद मैनाटांड के इनरवा में मिला.

विज्ञापन

इनरवा . उत्तरप्रदेश से लापता युवक एक साल बाद मैनाटांड के इनरवा में मिला. युवक से मिलते ही परिजनों के आंखों से आंसू निकल पड़े. यूपी के कुशीनगर जिला के सेवरही थाना क्षेत्र के रकबा दुलमा पट्टी निवासी राज मोहम्मद साह ने बताया कि मेरा 22 वर्षीय पुत्र फिरोज 8 फरवरी 2023 को खेत में गन्ना काटने गया था, लेकिन उस दिन घर वापस नहीं आ पाया. बहुत खोज के बाद थाना में रिपोर्ट भी लिखवाया गया था. सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि लड़का हीरा साह के घर पर है. खमिया निवासी हीरा साह ने बताया कि आठ माह पूर्व यह लड़का भटकते-भटकते मेरे दरवाजे पर आया और खाना मांग रहा था. उसी दिन से मेरे घर रहने लगा. युवक मंदबुद्धि होने के कारण अपना घर का पता बता नहीं पा रहा था. ग्रामीण लापता युवक का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने लगे. जिससे इसके घरवाले ढूंढते हुए आये. आज भगवान ने लापता युवक के परिजन से मिला ही दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन