चनपटिया इंजीनियरिंग कॉलेज में इलेक्ट्रिक व्हीकल पर विशेष कार्यशाला, छात्रों को मिल रहा तकनीकी प्रशिक्षण

Author Birendra kumar|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन

कार्यशाला में भाग लेते

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में विद्युत वाहनों की कार्यशाला आयोजित, छात्रों को बैटरी प्रबंधन और मॉडलिंग का दिया गया प्रशिक्षण।

विज्ञापन

Electric Vehicle Workshop: पश्चिम चंपारण के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, चनपटिया में विद्यार्थियों को नई तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) की मूलभूत अवधारणाएं एवं मैटलैब के माध्यम से उनका अनुप्रयोग विषय पर सप्ताहभर की कार्यशाला आयोजित की जा रही है. यह कार्यशाला 27 से 31 जुलाई तक चलेगी.

विज्ञापन

कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय के विद्युत अभियंत्रण विभाग के तरंग क्लब की ओर से किया जा रहा है.

कई शाखाओं के छात्र ले रहे हैं हिस्सा

कार्यशाला में विद्युत, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर विज्ञान, मैकेनिकल और सिविल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं. प्रशिक्षण के दौरान उन्हें इलेक्ट्रिक व्हीकल तकनीक के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराया जा रहा है.

भविष्य की तकनीक से जुड़ने का अवसर

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि भविष्य की परिवहन व्यवस्था में इलेक्ट्रिक वाहनों की भूमिका लगातार बढ़ रही है. ऐसे में विद्यार्थियों के लिए इस तकनीक का व्यावहारिक ज्ञान बेहद जरूरी है.

उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं छात्रों के तकनीकी कौशल को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

मैटलैब के जरिए सिखाए जा रहे आधुनिक तकनीकी विषय

कार्यशाला में श्री सत्यजीत ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की. वहीं समन्वयक डॉ. अनुराग तिवारी ने मैटलैब के माध्यम से इलेक्ट्रिक व्हीकल मॉडलिंग, बैटरी प्रबंधन प्रणाली (Battery Management System), पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, नियंत्रण प्रणाली और पुनर्योजी ब्रेकिंग (Regenerative Braking) जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया.

प्रतिभागियों को इन तकनीकों के व्यावहारिक उपयोग और आधुनिक परिवहन प्रणाली में उनकी भूमिका की भी जानकारी दी जा रही है.

समापन पर मिलेगा प्रमाण-पत्र

कार्यशाला के सफल संचालन में विभाग के सभी शिक्षकों, आयोजन समिति और छात्र समन्वयकों की सक्रिय भूमिका रही. कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन