बेतिया: नदी का कटाव बढ़ा तो यूपी से टूट सकता है संपर्क! बरियारपुर में ग्रामीणों में दहशत
कटाव का निरीक्षण करते कांग्रेस नेता रवि भुषण
बेतिया के जगदीशपुर अंचल के बरियारपुर में नदी के उग्र कटाव ने ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा कर दिया है. कटाव की गंभीर स्थिति के कारण उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर भी खतरा मंडराने लगा है, जिससे लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं.
Bettiah News: बेतिया. जगदीशपुर अंचल क्षेत्र के बरियारपुर में नदी के तेज कटाव से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. कटाव की गंभीर स्थिति की सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता रवि भूषण ने रविवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि समय रहते कटावरोधी कार्य शुरू नहीं कराया गया तो दो जिलों को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर भी खतरा उत्पन्न हो सकता है.
आपके शहर में
Jagdishpur News: तेज कटाव से ग्रामीणों में दहशत, मुख्य सड़क पर मंडराया खतरा

रवि भूषण ने बरियारपुर में कटाव की स्थिति को बेहद गंभीर बताया. उन्होंने कहा कि लगातार कटाव बढ़ने की स्थिति में क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क भी प्रभावित हो सकती है. इससे आवागमन पर असर पड़ने की आशंका है.
समय रहते कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग
कांग्रेस नेता ने सरकार और जिला प्रशासन से अविलंब सुरक्षा एवं कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि नदी के कटाव को रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है, ताकि ग्रामीणों के साथ-साथ मुख्य सड़क को भी सुरक्षित रखा जा सके.
वरीय अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा मामला
रवि भूषण ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि बरियारपुर में नदी कटाव की इस गंभीर समस्या को प्रखंड से लेकर जिला स्तर के वरीय अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा. उन्होंने प्रशासन से ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की.
मौके पर मौजूद रहे ग्रामीण
कटाव स्थल के निरीक्षण के दौरान पूर्व मुखिया रमेश शुक्ला, नारद पाण्डेय, राजिंदर राम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर छुट्टी में भी खुले रहेंगे डाकघर, भाइयों तक राखी पहुंचाने में जुटे रहेंगे डाकिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए