ePaper

पर्व से पहले दुरूस्त होंगी नगर की लाइटें

Updated at : 15 Sep 2024 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
पर्व से पहले दुरूस्त होंगी नगर की लाइटें

पर्व त्योहार से पहले नगर की सभी लाइटों को दुरुस्त करने में नगर परिषद ने पहल तेज कर दी है.

विज्ञापन

उपसभापति ने किया आरओबी समेत नगर की लाइटों का निरीक्षण नरकटियागंज .पर्व त्योहार से पहले नगर की सभी लाइटों को दुरुस्त करने में नगर परिषद ने पहल तेज कर दी है. सशक्त स्थायी समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में सभापति रीना देवी व उपसभापति पूनम देवी खराब पड़े लाइटों को दुरुस्त कराने में जुट गई हैं. नगर के आरओबी पर खराब पड़े लाइटों को दुरुस्त कराये जाने का निरीक्षण उपसभापति पूनम देवी ने किया. उप सभापति ने बताया कि आरओबी पर खराब पड़े लाइटों के कारण रात्रि में अंधेरा छाए रहने की शिकायत लोगों ने की थी. आरओबी पर पहुंच कर लाइट की मरम्मत करने में लगे कर्मियों से लाइट संबंधी पूछताछ किया गया. इस दौरान कर्मियों ने जानकारी दी है कि आरओबी पर 40 से अधिक लाइटें बंद पड़ी हुई हैं. इसका मुख्य कारण यह है कि केबल तार जगह-जगह कटा हुआ है. प्रतीत होता है कि असामाजिक तत्वों द्वारा केबल को काटा गया है. उन्होंने कहा कि विभिन्न जगहों पर लाइट कई महीना से नहीं जल रहा है. इस पर उपसभापति पूनम देवी ने बंद पड़े लाइटों की मरम्मत के लिए कर्मियों को निर्देशित किया. कहा कि जहां जो लाइट बनने वाला है, उसको बनाकर लगा दें. लाइट जहां-जहां नहीं बनने वाला है, वहां वहां इसकी खरीददारी करके लगाई जाएगी. पूनम देवी ने बताया कि सशक्त स्थाई समिति की बैठक में आरओबी पर बंद पड़े लाइटों की मरम्मती करने एवं खरीदारी को लेकर प्रस्ताव दिया गया था. उन्होंने कहा कि आरओबी पर नियमित साफ-सफाई को लेकर भी सफाई कर्मियों को निर्देशित किया गया है दशहरा पर्व से पहले आरओबी पर लाइट लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा. मौके पर उपसभापति प्रतिनिधि संतोष राज, कर्मी सुमित कुमार, राकेश कुमार, आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन