चनपटिया स्टेशन पर 10 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग, विधायक अभिषेक रंजन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
अभिषेक रंजन, विधायक चनपटिया | Prabhat Khabar Network
चनपटिया रेलवे स्टेशन पर 10 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर स्थानीय विधायक अभिषेक रंजन ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखा है. इस मांग से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधी ट्रेन सेवा मिलने की उम्मीद है.
Bettiah News: चनपटिया रेलवे स्टेशन पर 10 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने केंद्रीय रेल मंत्री और पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखा है. विधायक ने क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा और आसपास के ग्रामीण इलाकों की जरूरतों को देखते हुए महत्वपूर्ण लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव चनपटिया स्टेशन पर सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि ठहराव मिलने से चनपटिया के साथ लौरिया विधानसभा क्षेत्र के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा.
चनपटिया स्टेशन से रोज बड़ी संख्या में करते हैं यात्री आवागमन
विधायक ने पत्र में कहा है कि चनपटिया रेलवे स्टेशन विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में गांवों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण और निकटतम स्टेशन है. यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं. प्रमुख ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण यात्रियों को दूसरे स्टेशनों पर जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है.
10 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की विधायक ने की मांग
विधायक अभिषेक रंजन ने जिन ट्रेनों के ठहराव की मांग की है, उनमें 15051 पूर्वांचल एक्सप्रेस, 22551 जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस, 15655 श्री माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस, 15705 चंपारण हमसफर एक्सप्रेस और 15001 देहरादून राप्ती गंगा एक्सप्रेस शामिल हैं.
वंदे भारत और गरीब रथ समेत इन ट्रेनों का भी मांगा ठहराव
इसके अलावा 12211 आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस, 19270 पोरबंदर एक्सप्रेस, 26501 गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, 15529 आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस और 14011 आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस के ठहराव की भी मांग की गयी है.
लौरिया समेत आसपास के यात्रियों को भी मिलेगा लाभ
विधायक ने कहा कि चनपटिया स्टेशन लौरिया विधानसभा क्षेत्र के यात्रियों के लिए भी सुविधाजनक है. ऐसे में प्रमुख ट्रेनों का ठहराव मिलने से लौरिया समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी. यात्रियों को दूसरे स्टेशनों पर जाने की परेशानी कम होगी.
यात्रियों की संख्या बढ़ने से रेलवे को भी होगा फायदा
विधायक ने पत्र में कहा कि चनपटिया स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव मिलने से यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है. इससे क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलने के साथ रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि की संभावना है. उन्होंने जनहित में आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित ट्रेनों का चनपटिया स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने का आग्रह किया है.
यह भी पढ़ें: नरकटियागंज रेलवे जंक्शन का डीआरएम ने किया औचक निरीक्षण, गंदगी और अंधेरा देख भड़के
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए