मुफ्त नेत्र जांच से फ्री ऑपरेशन तक, गरीबों के लिए उम्मीद बना अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल

Updated:
विज्ञापन

पीपराकुट्टी में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर

पिपरा कुट्टी में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में सैकड़ों लोगों को आंखों की जांच, दवा और विशेषज्ञ परामर्श मिला. गंभीर मामलों में मरीजों को मुफ्त ऑपरेशन की सुविधा भी प्रदान की गई.

विज्ञापन

Akhand Jyoti Eye Hospital Free Eye Camp: पिपरा कुट्टी वार्ड संख्या-4 में शनिवार को समाजसेवी एवं वार्ड सदस्य रणवीर कुमार शर्मा के सौजन्य से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल, छपरा के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सैकड़ों महिला और पुरुष मरीजों की आंखों की जांच की.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिविर में जांच के साथ मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं.

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने मरीजों की जांच के दौरान बताया कि जिन लोगों की आंखों की समस्या दवाइयों से ठीक हो सकती है, उन्हें आवश्यक दवाइयां और जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई है.

वहीं जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता है, उन्हें अस्पताल में नि:शुल्क शल्य चिकित्सा के लिए चयनित किया गया है.

ऑपरेशन से लेकर आने-जाने तक का खर्च होगा मुफ्त

डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चयनित मरीजों के ऑपरेशन के साथ उनके आने-जाने, भोजन, दवा और उपचार का पूरा खर्च अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल वहन करेगा.

इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बेहतर इलाज का लाभ मिल सकेगा.

लोगों ने जताया आभार

शिविर में पहुंचे लोगों ने समाजसेवी रणवीर कुमार शर्मा और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की टीम का आभार व्यक्त किया. स्थानीय लोगों ने भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन