फाइनेंस कर्मी से 70 हजार की लूट ,अपराधी फरार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Oct 2024 9:52 PM

विज्ञापन

हिला समूह से ऋण की वसूली कर बगहा आ रहे फाइनेंस कर्मी से बाइक सवार तीन अपराधियों ने 70 हजार लूट लिये.

विज्ञापन

बगहा . महिला समूह से ऋण की वसूली कर बगहा आ रहे फाइनेंस कर्मी से बाइक सवार तीन अपराधियों ने 70 हजार लूट लिये. घटना गुरुवार देर रात पटखौली थाना क्षेत्र के बरवल गोइती पुल के पास की है. फाइनेंस कर्मी अनिल कुमार साहनी बेतिया श्रीनगर का निवासी है. वह आरबीएल बैंक का कर्मी है . गुरुवार की दोपहर पटखौली थाना क्षेत्र के बरवल गांव में स्वयं सहायता समूह के महिलाओं से ऋण की वसूली कर बगहा आ रहा था.बरवल एवं गोईती पुल के बीच में बाइक सवार तीन अपराधियों ने पीछे से उसे धक्का दे दिया. उसके गिरते ही अपराधियों ने उसे 70 हजार रुपये के लूट फरार हो गये .सूचना पर पहुंचे पटखौली थाना की पुलिस ने उससे घटना की जानकारी ली. एसडीपीओ बगहा कुमार देवेंद्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गयी है पुलिस मामले की जांच कर रही है.अपराधियों की खोजबीन को लेकर छापेमारी की जा रही है.हिरावती चौक एवं बरवल चौक लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की भी जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन