ePaper

बेतिया में प्रेमी की हत्या से दुखी प्रेमिका ने मौत को लगाया गले, अब पुलिस मोबाइल से खोलेगी राज

Updated at : 04 Dec 2022 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
बेतिया में प्रेमी की हत्या से दुखी प्रेमिका ने मौत को लगाया गले, अब पुलिस मोबाइल से खोलेगी राज

बेतिया में प्रेमी की हत्या से दुखी प्रेमिका ने रविवार को मौत को गले लगा लिया. मृतिका की पहचान सभापति प्रत्याशी राजेश श्रीवास्तव की प्रेमिका के रुप में हुई है. राजेश की हत्या शुक्रवार को हुई थी. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गयी. इसके साथ ही, राजेश श्रीवास्तव हत्याकांड में एक नया मोड़ आ गया.

विज्ञापन

बेतिया में प्रेमी की हत्या से दुखी प्रेमिका ने रविवार को मौत को गले लगा लिया. नरकटियागंज में युवती की संदेहास्पद मौत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि युवती के मौत के तार सभापति उम्मीदवार राजेश श्रीवास्तव से जुड़े हुए हैं. हालांकि पुलिस के अनुसार पहले देखने से मामला आत्महत्या का लग रहा है. फिर पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगिल से मामले की जांच करेगी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, मृतक के परिजनों का कहना कि उसकी मौत बीमारी के कारण हुई है. हालांकि परिजन बीमारी के बारे में कुछ स्पष्ट बता नहीं पाए.

युवती की मौत संदेहास्पद

पुलिस के अनुसार मामला नरकटियागंज के हरदिया का है. युवती की मौत के बाद एसपी के आदेश पर पुलिस की जांच दल मामले की जांच के लिए पहुंची. युवती के गले में गहरा निशान पाया गया. हालांकि परिजन पूछताछ में कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया. बाद में पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि युवती के गले में दुपट्टे का निशान है. आसपास के लोगों मिली जानकारी के अनुसार युवती का संबंध मृतक राजेश श्रीवास्तव से था. मृतक युवती राजेश श्रीवास्तव के सहयोगी जिमी की साली है. जिमी को भी राजेश श्रीवास्तव के साथ गोली गयी है. राजेश के मौत के कुछ घंटों के बाद ही, युवती ने भी अपनी जान दे दी.

जांच में जुटी पुलिस

मामले में पुलिस ने कुछ भी स्पष्ट कहने से इनकार कर दिया है. पुलिस का कहना है कि पूरी बात पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद बतायी जाएगी. इसके साथ ही, पुलिस ने मृतक युवती का मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया है. मोबाइल के डाटा और कॉल रिकार्ड के सहारे भी पुलिस हत्या और आत्महत्या के कारणों की जांच करेगी. इसके साथ ही, राजेश श्रीवास्तव की हत्या के राज भी खोजने की कोशिश करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन