बेगूसराय : तीज और चौठ चंद्र एक साथ, सोलह श्रृंगार से पूजा तक... बखरी के बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन

चौठ चन्द्र को लेकर सामान खरीददारी कर रहे महिला | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय के बखरी में हरतालिका तीज और चौठ चंद्र पर्व को लेकर सुहागिन महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है. रविवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुए इस महापर्व को लेकर बाजारों में नई साड़ी, श्रृंगार, फल और पूजन सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां महिलाएं पति की लंबी उम्र और अखंड सुहाग की कामना के साथ सोमवार को निर्जला उपवास रखकर शिव-पार्वती की पूजा करेंगी.

विज्ञापन

Hartalika Teej Begusarai : पति की दीर्घायु, अखंड सुहाग और दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि की कामना का पर्व हरतालिका तीज को लेकर सुहागिन महिलाओं में खासा उत्साह है. पर्व को लेकर घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं.

विज्ञापन

रविवार को नहाय-खाय के साथ व्रत की तैयारियां पूरी की जा रही हैं. जबकि सोमवार को महिलाएं निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी. तीज को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

नई साड़ी, श्रृंगार सामग्री, मेहंदी, पूजन सामग्री, फल, मिठाई सहित अन्य सामानों की खरीदारी के लिए महिलाएं बाजार पहुंच रही हैं. पिछले दो दिनों से बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है और श्रृंगार व पूजन सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है. व्रत की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हुई है. महिलाएं स्नान कर शुद्धता के साथ पूजा-अर्चना करेंगी और सात्विक भोजन ग्रहण की.

तीज व्रत और पूजन परंपरा

इसके बाद सोमवार को निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करेंगी. मान्यता है कि हरतालिका तीज का व्रत करने से पति की लंबी उम्र और दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है. व्रती महिलाओं के अनुसार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर सुहागिन महिलाएं पूरे श्रद्धाभाव से यह व्रत करती हैं.

पूजा के दौरान महिलाएं नए वस्त्र धारण कर सोलह श्रृंगार करती हैं और भगवान शिव-पार्वती की पूजा के साथ तीज व्रत की कथा का श्रवण करती हैं. पूजा के बाद पंडित को नए वस्त्र, श्रृंगार सामग्री, फल, मिष्ठान सहित अन्य सामग्री दान करने की भी परंपरा है.

चौठ चंद्र पर्व की तैयारी

इस बार तीज के साथ चौठ चंद्र पर्व को लेकर भी बाजारों में विशेष रौनक है. दोनों पर्वों की तैयारियों के कारण मिट्टी के बर्तन, फल, मिष्ठान और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है.

चौठ चंद्र के अवसर पर व्रती महिलाएं नहाय-खाय और खरना के बाद शाम में चंद्रदेव को अर्घ्य देती हैं. इसके लिए सूप, सूपती, धातु की थाली या सूप में पकवान, फल और मिष्ठान सजाए जाते हैं. मिट्टी के बर्तन में दही सहित अन्य प्रसाद भी चंद्रदेव को अर्पित किया जाता है.

1 बखरी में तीज को लेकर कपड़ा की खरीददारी करते हुए महिलाएं  2 चौठ चन्द्र को लेकर सामान खरीददारी कर रहे महिला | Prabhat Khabar Network
बखरी में तीज को लेकर कपड़ा की खरीददारी करते हुए महिलाएं

व्रत और अनुष्ठान का समापन

व्रती महिलाएं सोमवार को पूरे दिन निर्जला रहकर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करेंगी. शाम में पूजा-पाठ, कथा श्रवण और पारंपरिक विधियों के बाद चंद्रदेव को अर्घ्य देने की तैयारी होगी. इसके बाद महिलाएं प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण करेंगी.

तीज और चौठ चंद्र के एक साथ पड़ने से इस बार बाजारों में भी पर्व का असर साफ दिखाई दे रहा है. सुबह से शाम तक खरीदारी को लेकर बाजारों में भीड़ बनी रही. खासकर महिलाओं की भीड़ श्रृंगार, कपड़े और पूजा सामग्री की दुकानों पर अधिक देखने को मिली.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन