बेगूसराय : बीहट की माही की वैज्ञानिक सोच ने दिलाया राज्य स्तर का टिकट, ऊर्जा में नवाचार पर किया शोध

Updated:
विज्ञापन

पुरस्कृत होतीं राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बीहट की छात्रा माही

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बीहट की छात्रा माही का 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है. उसने "ऊर्जा में नवाचार" विषय पर अपनी अनूठी प्रस्तुति दी. यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है.

विज्ञापन

Begusarai News : वैज्ञानिक संदर्भों को समझने की जिज्ञासा, स्थानीय समस्याओं की खोज और उनके समाधान के लिए नवाचारी दृष्टिकोण ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बीहट की कक्षा 8 की छात्रा माही को एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दिलाई है. 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय स्पर्धा में जूनियर अर्बन श्रेणी से माही का चयन राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए हुआ है.

विज्ञापन

माही ने अपने मेंटर गौरव रौशन के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में “ऊर्जा में नवाचार - अन्वेषण, संवर्धन, प्रयोग और सुधार” विषय पर केंद्रित अपनी शोधपरक प्रस्तुति दी.

विद्यालय परिवार में उत्साह

जिला स्तर पर माही चयन की सूचना मिलते ही मध्य विद्यालय बीहट के विद्यालय परिवार में उत्साह का वातावरण बन गया. शिक्षकों और विद्यार्थियों ने माही की उपलब्धि को विद्यालय की वैज्ञानिक एवं रचनात्मक कार्यसंस्कृति का परिणाम बताते हुए उसके आगामी चरण के लिए शुभकामनाएं दीं.

प्रधान और शिक्षक के विचार

विद्यालय के प्रधान रंजन कुमार ने कहा कि माही का राज्य स्तर के लिए चयन केवल एक विद्यार्थी की सफलता नहीं, बल्कि उस सीखने की संस्कृति की उपलब्धि है जिसमें बच्चे प्रश्न पूछते हैं, समस्याओं को समझते हैं और समाधान खोजने का साहस करते हैं.

वहीं विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षक अनुपमा सिंह ने माही को बधाई देते हुए कहा कि माही ने हमेशा यह साबित किया है कि संसाधनों की सीमा हमारी वैज्ञानिक कल्पना की सीमा नहीं होती.

अधिकारियों की शुभकामनाएं

माही की सफलता पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, बेगूसराय तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बरौनी सहित शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारियों ने विद्यालय परिवार, माही एवं उसके मेंटर गौरव रौशन को बधाई और शुभकामनाएं दीं.

बीहट से विज्ञान की उड़ान

विद्यालय परिवार ने माही की इस उपलब्धि को “बीहट से विज्ञान की अगली उड़ान” के रूप में देखा है. विद्यालय परिवार की ओर से माही और उसके मेंटर गौरव रौशन को हार्दिक बधाई एवं राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दी गईं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन