डीएम के जनता दरबार में पहुंचे 42 आवेदन, भूमि विवाद और राजस्व मामलों की शिकायतें रहीं प्रमुख

Updated:
विज्ञापन

जनता दरबार में फरियाद सुनते डीएम

Begusarai News : बेगूसराय में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' अभियान के तहत जनता दरबार लगाया गया, जिसमें 42 आवेदन प्राप्त हुए. जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने भूमि विवाद, दाखिल-खारिज सहित अन्य समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए.

विज्ञापन

Begusarai News : बिहार सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित 'सबका सम्मान, जीवन आसान' अभियान के तहत सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों और क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रशासन को सौंपे.

आपके शहर में

विज्ञापन

जनता दरबार में मिले 42 आवेदन

जनता दरबार के दौरान कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें मुख्य रूप से भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण, राजस्व प्रशासन से जुड़े मामले तथा अन्य विभागीय शिकायतें शामिल थीं. जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदनों का क्रमवार अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

समस्याओं के समयबद्ध समाधान पर दिया जोर

डीएम श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आम नागरिकों के बीच संवाद, विश्वास एवं जवाबदेही को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शिकायतों का शीघ्र और संतोषजनक निष्पादन करना होगा.

लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्राप्त आवेदनों की निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. साथ ही प्रत्येक आवेदक को कार्रवाई की प्रगति से नियमित रूप से अवगत कराया जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों की लगातार निगरानी की जाएगी.

Also Read : झारखंड के दंपती ने औरंगाबाद में बालिका को लिया गोद, डीएम की मौजूदगी में पूरी हुई कानूनी प्रक्रिया



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन