बेगूसराय में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, डिजिटल डेटा संग्रहण के लिए फील्ड कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू

Updated:
विज्ञापन
 प्रशिक्षण कार्य में भाग लेते कर्मी   | Prabhat Khabar Network

प्रशिक्षण कार्य में भाग लेते कर्मी   | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय में जनगणना-2027 के लिए जिला प्रशासन ने प्रशिक्षण अभियान शुरू कर दिया है. जिले के फील्ड फंक्शनरी को डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रहण की ट्रेनिंग दी जा रही है. यह प्रशिक्षण 16 से 25 जुलाई 2026 तक चलेगा.

विज्ञापन

Begusarai Census 2027 Training : भारत की जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर बेगूसराय में जिला प्रशासन ने प्रशिक्षण अभियान शुरू कर दिया है. जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर डीआरडीए सभागार में जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के डिजिटल डेटा संग्रहण के लिए फील्ड फंक्शनरी का एक दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. यह प्रशिक्षण 16 से 25 जुलाई 2026 तक विभिन्न बैचों में आयोजित किया जाएगा.

Begusarai News : डिजिटल माध्यम से होगा डेटा संग्रहण

प्रशिक्षण के पहले दिन बेगूसराय सदर प्रखंड के चार्ज अधिकारी और फील्ड फंक्शनरी ने भाग लिया. भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना-2027 के लिए डिजिटल प्रणाली के माध्यम से डेटा संग्रहण, उसकी गुणवत्ता और तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी देना है.

डीसीएचबी ऐप और वेब पोर्टल का मिलेगा उपयोग

प्रशिक्षण के दौरान नोडल अधिकारी-सह-अपर जिला जनगणना अधिकारी पूजा कुमारी, जिला प्रशिक्षण कोषांग के नोडल अधिकारी नसीन कुमार निशांत, जिला नोडल अधिकारी अमर ज्योति कुमार और मास्टर ट्रेनर सचिंद्र यादव ने बताया कि जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के लिए आवश्यक आंकड़ों का संकलन डीसीएचबी मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा. फील्ड कर्मियों को 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 के बीच अपने आवंटित क्षेत्रों का डेटा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड करना होगा.

400 से अधिक प्रकार के आंकड़े होंगे दर्ज

प्रशिक्षण में बताया गया कि ग्राम निर्देशिका और नगर निर्देशिका के तहत कुल नौ सेक्शन में लगभग 400 और 420 प्रकार की सूचनाएं एकत्र की जाएंगी. इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, सड़क, परिवहन, बैंकिंग, बिजली, भूमि उपयोग और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े आंकड़े शामिल होंगे. डेटा संग्रहण के लिए 31 दिसंबर 2025 को संदर्भ तिथि माना जाएगा.

डेटा की शुद्धता और सुरक्षा पर विशेष जोर

मास्टर ट्रेनरों ने फील्ड कर्मियों को डेटा की शुद्धता, सत्यापन और डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्हें निर्देश दिया गया कि किसी भी प्रकार की त्रुटि या दोहराव से बचें, आबादी वाले गांव में घरों की संख्या शून्य दर्ज न करें तथा लॉगिन आईडी और पासवर्ड की गोपनीयता बनाए रखें. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल पर हैंड्स-ऑन अभ्यास भी कराया गया.

सभी नामित कर्मियों से प्रशिक्षण में भाग लेने की अपील

जिला प्रशासन ने सभी नामित फील्ड फंक्शनरी से निर्धारित तिथि और बैच के अनुसार प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से शामिल होने तथा जनगणना-2027 के लिए गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और त्रुटिरहित डेटा संग्रहण सुनिश्चित करने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की.


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन