बेगूसराय: “जल्द लौटूंगा” कहकर निकले राजा की टोल प्लाजा के पास कार में मिली लाश, दोस्तों पर हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

मृतक का फाइल फोटो घटना के बाद भीड़

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खगड़िया में 25 वर्षीय राजा कुमार सिन्हा की संदिग्ध मौत, दोस्तों पर हत्या का आरोप. परिजनों ने गंगा में डुबोकर मारने का जताया संदेह. पुलिस जांच जारी.

विज्ञापन

Suspicious death Bihar: खगड़िया जिले के संसारपुर हरदास, वार्ड नंबर 39 निवासी 25 वर्षीय राजा कुमार सिन्हा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है. परिजनों ने राजा के दोस्तों पर गंगा नदी में डुबोकर हत्या करने का आरोप लगाया है. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा.

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, राजा कुमार सिन्हा, पिता मनोज कुमार सिन्हा, बीती रात करीब सात बजे अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से तीन दोस्तों के साथ पार्टी में शामिल होने घर से निकला था. रात करीब साढ़े नौ बजे परिजनों ने फोन किया, तो राजा ने बताया कि वह दोस्तों के साथ पार्टी में है और जल्द घर लौट आएगा.

सुबह से फोन बंद, दोस्तों से भी संपर्क नहीं

परिजनों के मुताबिक, सुबह पांच बजे दोबारा फोन करने पर राजा से संपर्क नहीं हो सका. लगातार फोन करने के बावजूद उसका मोबाइल बंद बताने लगा. परिजनों का कहना है कि राजा के साथ गए तीनों दोस्तों के मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आने लगे.

लाखो टोल टैक्स के पास कार में मिला

सुबह करीब साढ़े दस बजे परिजनों को फोन आया कि लाखो टोल टैक्स के पास कार में राजा गंभीर हालत में पड़ा है. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल ले गए. डॉक्टरों ने जांच के बाद राजा को मृत घोषित कर दिया.

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

राजा की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है. परिजनों ने दोस्तों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

पार्टी में शामिल होने निकले राजा के साथ रात में क्या हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है. मौत हादसा है या इसके पीछे कोई साजिश, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा.

इसे भी पढ़ें: प्यार, साजिश और कत्ल: 2018 के चर्चित सुनील साह मर्डर मिस्ट्री से 8 साल बाद उठा पर्दा, पत्नी के कथित प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन