बेगूसराय : 216 फीट की कांवर पर 12 ज्योतिर्लिंग और दर्जनों मंदिरों की झलक, बाबा मटेश्वर धाम के लिए निकले हजारों कांवरिया
216 फीट की विशाल कांवर के साथ बाबा मटेश्वर धाम के लिए रवाना कांवरिया
बेगूसराय में 216 फीट की विशाल कांवर यात्रा का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला, जिसमें हजारों श्रद्धालु बाबा मटेश्वर धाम के लिए रवाना हुए. यह यात्रा 12 ज्योतिर्लिंगों और कई प्रसिद्ध मंदिरों की प्रतिकृतियों से सजी है, जिसे 500 कांवरियों ने मिलकर उठाया.
Begusarai 216 Feet Kanwar Yatra : बेगूसराय का साहेबपुरकमाल में डाक कांवरिया संघ बाबा मटेश्वर धाम कांठो वलवा हाट सिमरी बख्तियारपुर सहरसा की 216 फीट कांवर यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. कांवर यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालु अद्भुत और सुसज्जित कांवर के साथ शुक्रवार की सुबह छर्रा पट्टी राजघाट से प्रस्थान किया जो दो दिन बाद बाबा मटेश्वर धाम पहुंचकर अलौकिक शिवलिंग पर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के साथ यात्रा समापन होगी.
आपके शहर में
बाबा साकेत द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा तट पर कांवर की पूजा आरती संपन्न किया गया, उसके बाद प्रखंड प्रमुख अनीता राय ने फीता काटकर कांवर यात्रा का शुभारंभ किया.
वैदिक मंत्रोच्चारण, पूजा-आरती और अतिथियों का स्वागत
मौके पर मनीष राय, अजय भारती, अनिल यादव, सिकंदर यादव, निरंजन यादव, अभिषेक मिश्रा आदि गणमान्य लोगों ने डाक कांवरिया संघ के पदाधिकारी एवं मुख्य सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया.
देश के 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर सहित दर्जनों मंदिर की आकृति से सुसज्जित विशाल कांवर को देखने आसपास के हजारों लोग उमड़ गए.
500 कांवरियों ने एक साथ कंधे पर उठाया विशाल कांवर
सुल्तानगंज के चर्चित कांवर निर्माता द्वारा कांवर में बाबा मटेश्वर धाम मंदिर, बाबा धाम मंदिर, मां कात्यायनी मंदिर, मां तारा मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर, अयोध्या का राम मंदिर, जगन्नाथ पुरी मंदिर, बद्रीनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर सहित देश के दर्जनों मंदिर की अद्भुत और आकर्षक आकृति से सजाया गया. कांवर को एक साथ 500 कांवरिया कंधा लगाकर 'बोल बम' का जयकारा करते हुए रवाना हुए.
Also Read : दियारा में बाढ़ का कहर, पानी में डूबी सड़कें; गांवों तक पहुंचने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा
कांवर यात्रा का विश्राम और समापन का पूरा मार्ग
डीजे की साउंड पर झूमते हजारों कांवरिया कांवर यात्रा के प्रथम दिन शुक्रवार को दोपहर में मानसी रेलवे मैदान में कुछ देर विश्राम के बाद मां कात्यायनी मंदिर धमारा में रात्रि विश्राम करेंगे.
दूसरे दिन शनिवार को सिमरी बख्तियारपुर हाई स्कूल मैदान में रात्रि विश्राम कर तीसरे दिन रविवार को बाबा मटेश्वर धाम मंदिर पहुंचकर श्रावणी मटेश्वर महोत्सव सह 216 फीट कांवर यात्रा का समापन होगा.

2012 से लगातार आयोजित हो रही विशाल कांवर यात्रा
डाक कांवरिया संघ के अध्यक्ष मुन्ना भगत ने बताया कि बाबा भोलेशंकर की असीम कृपा और आशीर्वाद से हमलोगों ने 2012 से भादो माह में कांवर यात्रा शुरू किया है. कांवर यात्रा के प्रथम तीन वर्ष 54 फीट का कांवर, दूसरे तीन वर्ष 162 फीट का कांवर, उसके बाद 216 फीट लंबी कांवर के साथ कांवर यात्रा निकल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए