17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

12 सूत्री मांगों को लेकर माकपा का धरना

12 सूत्री मांगों को लेकर माकपा का धरना मटिहानी. भारत की कम्युनिष्ट पार्टी मार्क्सवादी के तत्वावधान में 12 सूत्री मांगों को लेकर मटिहानी अंचल सह प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना व प्रदर्शन किया गया. धरना को संबोधित करते हुए जिला सचिव मंडल सदस्य अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार में भष्ट्राचारियों […]

12 सूत्री मांगों को लेकर माकपा का धरना मटिहानी. भारत की कम्युनिष्ट पार्टी मार्क्सवादी के तत्वावधान में 12 सूत्री मांगों को लेकर मटिहानी अंचल सह प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना व प्रदर्शन किया गया. धरना को संबोधित करते हुए जिला सचिव मंडल सदस्य अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार में भष्ट्राचारियों की तूती बोल रही है. उन्होंने कहा कि गंगा कटाव विस्थापितों के बलहपुर एक का पुनर्वास, पूरे अंचल में विभिन्न पंचायतों के भूमिहीनों, दलित एवं अन्य गरीबों को वासगीत का पर्चा, 3 डिसमिल वास की जमीन , दरियापुर सरकारी टोला को वास गीत पर्चा, क्षति पूर्ति देने सहित मांगों पर चर्चा की. इस अवसर पर कॉमरेड मनोहर प्रसाद सिंह, चुनचुन तांती, प्रमोद साह, नवीन तांती, बालदेव यादव, विष्णुदेव साह, सुरेश गोप आदि ने संबोधित किया. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल मंत्री नवल किशोर सिंह ने की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें