30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

लड़कियों की सुरक्षा व अधिकार की जानकारी दी

तसवीर-कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारीतसवीर-19 बेगूसराय (नगर). महिला हेल्पलाइन के द्वारा छात्रा सुमन लता कुमारी के द्वारा संगठित छात्राओं के दल को लड़कियों की सुरक्षा, सुरक्षा, अधिकार एवं कर्तव्य विषय पर कार्यशाला का आयोजन कर छात्राओं को जागरू क किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला विकास निगम की जिला परियोजना प्रबंधक ने कहा कि […]

तसवीर-कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारीतसवीर-19 बेगूसराय (नगर). महिला हेल्पलाइन के द्वारा छात्रा सुमन लता कुमारी के द्वारा संगठित छात्राओं के दल को लड़कियों की सुरक्षा, सुरक्षा, अधिकार एवं कर्तव्य विषय पर कार्यशाला का आयोजन कर छात्राओं को जागरू क किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला विकास निगम की जिला परियोजना प्रबंधक ने कहा कि इस पुरुष प्रधान समाज में लड़कियों को जन्म लेने के पहले भ्रूण हत्या, किशोरावस्था में लिंग भेद, विवाह के वक्त दहेज की मांग व ससुराल में रहने के दौरान घरों में घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, दहेज हत्या का शिकार होना पड़ता है. महिलाएं व लड़कियां अपने अधिकार व सुरक्षा उपायों के बारे में जान कर अपने को सुरक्षित कर सकती हैं. इस कार्यशाला में वीणा कुमारी, संयुक्ता मिश्रा समेत अन्य लोगों ने अपने विचारों को रखा. वहीं, साईं सोसाइटी बेगूसराय के सचिव संजीव कुमार ने महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा एवं अधिकार दिलाने में समाज एवं गैर सरकारी संगठनों की भूमिका की जानकारी दी. महिला हेल्पलाइन के परामर्शी मणिभूषण मिश्रा ने छात्राओं को आत्मरक्षा करने के उपाय, मानव व्यापार की रोकथाम समेत अन्य कई जानकारियां दीं. हेल्पलाइन की संरक्षण पदाधिकारी वीणा कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि महिला हेल्पलाइन के द्वारा इस तरह के और भी जागरू कता कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर किया जायेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें