नशे में धुत तीन युवकों को पुिलस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

साहेबपुरकमाल : नशे में धुत तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार युवकों की पहचान पंचवीर निवासी मो इरशाद आलम उर्फ गुड्डू, मो इरशाद और तेघड़ा थाना क्षेत्र के खिदरचक निवासी मो हनीफ के रूप में की गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि बुधवार की […]

विज्ञापन

साहेबपुरकमाल : नशे में धुत तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार युवकों की पहचान पंचवीर निवासी मो इरशाद आलम उर्फ गुड्डू, मो इरशाद और तेघड़ा थाना क्षेत्र के खिदरचक निवासी मो हनीफ के रूप में की गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि बुधवार की रात गश्ती के दौरान पंचवीर बाजार के रास्ते सनहा की ओर जा रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
रात के करीब डेढ़ बजे जब वे अवध-तिरहुत रोड के बजरंग चौक परोरा के समीप सड़क पर दो बाइक लगाकर तीन युवकों को खड़ा देखा. आशंका होने पर गाड़ी रोक कर जब उनसे पूछताछ की तो उनके मुंह से शराब का दुर्गंध निकलने पर तीनों को हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की. जिसमें अल्कोहल की मात्रा पाये जाने पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन