आग से झुलसने से दो बहनों की मौत, दमकल गाड़ी तो आयी, लेकिन नहीं रही कामयाब

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2019 2:36 AM

विज्ञापन

बखरी : थाना क्षेत्र के सलौना पंचायत स्थित मिरकलापुर गांव के वार्ड 5 में बुधवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग में झुलस कर दो सगी बहनों की मौत हो गयी. इस घटना के बाद लड़की के माता-पिता के रो-रो कर हाल-बेहाल है. वहीं आसपास के लोग इस घटना को दुर्भाग्य बता रहे […]

विज्ञापन

बखरी : थाना क्षेत्र के सलौना पंचायत स्थित मिरकलापुर गांव के वार्ड 5 में बुधवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग में झुलस कर दो सगी बहनों की मौत हो गयी. इस घटना के बाद लड़की के माता-पिता के रो-रो कर हाल-बेहाल है. वहीं आसपास के लोग इस घटना को दुर्भाग्य बता रहे हैं.

पड़ोस के सभी लोग मृत बच्चियों के माता-पिता को ढांढस बंधाने में लगे हैं. पास के पप्पू खलीफा ने बताया कि बुधवार कि रात्रि इस्लाम खलीफा एवं उनकी पत्नी पिंकी देवी चार बच्चों रजनी कुमारी, जसमीन कुमारी, ईसा कुमारी तथा एक पुत्र आजाद के साथ घर में सो रहे थे.
और दूसरे घर में उनकी 18 वर्षीया पुत्री नंदनी कुमारी व 14 वर्षीया लक्ष्मी कुमारी एक साथ सो रही थी. तभी करीब 11 बजे बिजली से निकली चिनगारी से फूस के घर में आग लग गयी. देखते ही देखते आग की लपटें काफी तेज हो गयी.
आग के इस रौद्र रूप को देखते ही इस्लाम तथा पिंकी देवी अपने चार बच्चों के साथ घर से बाहर निकलने में कामयाब हो गये. परंतु दूसरे घर में सोयी उनके पुत्री नंदनी और लक्ष्मी जब तक नींद से जागती तब तक आग ने दोनों को अपने चपेट में ले लिया.
मां-पिता के आंखों के सामने ही दोनों पुत्री तड़पती रह गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि किसी की हिम्मत नहीं हुई कि उन दोनों को बचाया जा सके. जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचते तब तक दोनों बच्ची बुरी तरह से जल गयी थी.
दोनों बच्चियों को जला देख माता-पिता बेहोश हो गये. घटना के तुरंत बाद प्रशासन के सभी पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर संभव दिलाया जायेगा.
वहीं बखरी पुलिस के पदाधिकारी ने गुरुवार की सुबह दोनों जली हुई बच्चियों के लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
घटना के बाद परिवार के लोग बेहोश
घटना के बाद मृतक नंदनी तथा लक्ष्मी के माता पिता बेहोश थे . क्योंकि दो पुत्रियों की मौत घर के अंदर हो गयी. इस्लाम ने बताया कि पक्का घर बनाने के लिए बालू सिमेंट गिराया था.
सामान खरीदने के लिए पचास हजार नकदी घर में रखे हुए थे. वहीं बक्से में दो भर सोना 20 भर चांदी सहित दो साइकिल, पंखा, अनाज फर्नीचर, कपड़ा सहित सभी समान जल गया .
दमकल गाड़ी तो आयी, लेकिन रहे नाकाम :घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच गयी. लेकिन उक्त घटनास्थल तक गाड़ी पहुंचने का रास्ता नहीं था.
ना ही गाड़ी का पाइप भी इतना बड़ा था कि उस आग तक पाइप पहुंच कर आग बुझा सके. लोगों के सहायता से जले हुए घर को बुझाया जा सका तब तक सभी सभी समान जल गया .
घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे पदाधिकारी :घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी ओमप्रकाश, एसडीओ सुधीर कुमार, सीओ कृष्ण मोहन कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार, सहित अन्य पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे . पीडि़त परिवार वालों को हर संभव सहायता देने की बात कही.
परिजनों को इस बड़ी घटना में हुई मौत को लेकर उचित मुआवजे देने की बात कही. वहीं पंचायत की मुखिया नजमा खानम ने भी प्रशासन से पीड़ितों को जल्द मुआवजा देने की मांग की .
मौके पर मुखिया पति तुफैल अहमद खान सहित पप्पू खलीफा सहित अन्य लोग मुआवजा तथा सरकारी योजनाओं का लाभ तथा सरकारी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने की मांग की है. वहीं पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन