बरसात में झील में तब्दील हो जाते हैं कई वार्ड

Updated at : 27 Jul 2018 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
बरसात में झील में तब्दील हो जाते हैं कई वार्ड

बेगूसराय : माॅनसून की हल्की दस्तक ने ही शहर की तस्वीर बदलनी शुरू कर दी है. माॅनसून का महीना ही होता है घनघोर बारिश के लिए. आखिर हो भी क्यों ना क्योंकि पूरा जेष्ठ का महीना लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ता है. तब जाकर सावन का महीना लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाने […]

विज्ञापन

बेगूसराय : माॅनसून की हल्की दस्तक ने ही शहर की तस्वीर बदलनी शुरू कर दी है. माॅनसून का महीना ही होता है घनघोर बारिश के लिए. आखिर हो भी क्यों ना क्योंकि पूरा जेष्ठ का महीना लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ता है. तब जाकर सावन का महीना लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए आता है.

वहीं, दूसरी ओर राहत से कहीं ज्यादा माॅनसून का महीना लोगों को परेशानी में डाल कर रखता है. बारिश के समय मे नगर-निगम का ऐसा कोई इलाका नहीं है जहां जलजमाव की समस्या न हो. नगर निगम के अंतर्गत आने वाले अगर 45 वार्ड की समीक्षा की जाये तो ऐसा एक भी वार्ड नहीं मिलेगा जहां के लोगों को जलजमाव की समस्या से जूझना ना पड़ता हो. खासकर शहरी क्षेत्र के वार्डो में जलजमाव की गंभीर समस्या सालों से रही है. हल्की-सी बरसात में क्षेत्र के लोगों को सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाता है जबकि अभी माॅनसून का समय आधा भी नहीं गुजर सका है. अब सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में वार्ड के लोगों को किन समस्याओं के दौर से गुजरना पड़ेगा.बरसात के समय में नगर निगम के स्थानीय निवासी कई प्रकार की समस्याओं से हो कर अपना जीवन यापन करते हैं. इनमें से सबसे ज्यादा उभर कर आनेवाली जलजमाव की समस्या है.

क्योंकि बरसात के पानी का बहाव एवं मेन नाला नहीं रहने के कारण यत्र-तत्र पानी जमा हो जाता है. इससे स्थानीय निवासियों को खासकर आने-जाने में परेशानी होती है. जलजमाव की समस्या खासकर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-42 स्थित राजीव नगर, पुरानी दैयो स्थान, मध्य विद्यालय, शर्मा टोला तो वार्ड 39 में डॉ एमएन राय गली, राम नगर, पोखड़िया, विष्णुपुर आरा मिल रोड, पंडित टोला, चाणकय नगर तो वार्ड 40 में सर्वोदय नगर, सहजानंद नगर, गायत्री मंदिर रोड, एमआरजेडी कॉलेज रोड मुख्य रूप से बनी रहती है. इन क्षेत्रों में सालों भर बरसात के मौसम में जलजमाव का नजारा देखने को मिलता है.जलजमाव की समस्या से निजात पाने के लिए नगर-निगम के द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली सीवरेज योजना को धरातल पर लाने के लिए करीब तीन वर्ष पूर्व कार्य का शुरुआत की गयी थी. नगर निगम के कई वार्डों में इस योजना के लिए नाला निर्माण भी किया गया था लेकिन वर्तमान में सीवरेज योजना का कोई अता-पता नहीं मिल रहा है. बेगूसराय नगर निगम के द्वारा लगातार दावा किया जाता है कि जलजमाव से शीघ्र लोगों को निजात दिला दिया जायेगा लेकिन इस दिशा में आज तक ठोस पहल नहीं की जा सकी है. इससे लोगों की परेशानियां दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है.
क्या कहते हैं महापौर
जलनिकासी की समस्या के लिए नये तरीके से सीवरेज का कार्य शुरू होगा. इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है. बारिश होने के बाद जलजमाव वाले इलाके से पानी निकालने के लिए निगम के द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी जाती है.
उपेंद्र प्रसाद सिंह, महापौर, बेगूसराय नगर निगम.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन