छापेमारी कर शराब धंधेबाज को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

साहेबपुरकमाल : शराब माफिया गिरोह का सदस्य सिंहमा गांव निवासी बाबू राम यादव का पुत्र पप्पू यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया. थाना प्रभारी ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे साहेबपुरकमाल गांव से गिरफ्तार किया. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पिछले महीने हीरा टोल गांव के समीप शराब लदा […]

विज्ञापन

साहेबपुरकमाल : शराब माफिया गिरोह का सदस्य सिंहमा गांव निवासी बाबू राम यादव का पुत्र पप्पू यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया. थाना प्रभारी ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे साहेबपुरकमाल गांव से गिरफ्तार किया. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पिछले महीने हीरा टोल गांव के समीप शराब लदा ट्रक जब्त किया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिसमें चालक तो मौके पर पकड़ा गया. लेकिन धंधेबाज भागने में सफल रहा.थाना में कांड संख्या 101/18 दर्ज कर जब मामले का जांच शुरू की गयी, तो पता चला कि शराब धंधेबाज के साथ मिलकर सिंहमा निवासी पप्पू यादव लाइनर का काम करता है.जो वर्तमान में साहेबपुरकमाल गांव में ही घर बनाकर रहता है.

मंगलवार की सुबह उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया .
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन