शराब के नशे में युवक ने माता- पिता व बहन को पीटा, केस दर्ज

Updated at : 28 Jun 2024 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
शराब के नशे में युवक ने माता- पिता व बहन को पीटा, केस दर्ज

प्रखंड क्षेत्र के दयालपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते रैमल यादव ने अपने माता- पिता व बहन की पिटाई कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

रजौन. प्रखंड क्षेत्र के दयालपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते रैमल यादव ने अपने माता- पिता व बहन की पिटाई कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता दुर्गा देवी ने बताया कि गुरुवार की रात को मेरा पुत्र शराब के नशे में घर आया और विवाद करने लगा. गाली- गलौज व मारपीट करने लगा. पड़ोसियों ने बीच बचाव किया. इस मामले में रजौन थाना में पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

दुष्कर्म कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

कटोरिया. आनंदपुर थाना की पुलिस टीम ने पड़रिया गांव में छापेमारी कर दुष्कर्म कांड के एक फरार आरोपी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उसके विरूद्ध आनंदपुर थाना में फरवरी माह में ही दुष्कर्म कांड के तहत मामला दर्ज है. गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के बाद बांका जेल भेज दिया गया. इस कार्रवाई का नेतृत्व आनंदपुर थानाध्यक्ष बिपिन कुमार कर रहे थे. जिसमें अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस जवान शामिल थे.

देवर व गोतनी पर मारपीट का लगाया आरोप, थाना में दिया आवेदन

फुल्लीडुमर. थाना क्षेत्र के गनोरा गांव में जमीन विवाद को लेकर महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी संगीता देवी पति रामकुमार महतो ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. जिसमें देवर सुदामा प्रसाद महतो व गोतनी नीलम देवी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया है कि पीड़िता के द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन