पूजा कर घर जा रही महिला जख्मी
पूजा कर घर जा रही महिला जख्मी
बाइक के धक्के से पूजा कर घर जा रही महिला जख्मी, बांका रेफर
अमरपुर. थाना गेट के समीप बाइक के धक्के से पूजा करने आयी एक महिला जख्मी हो गयी. जानकारी के अनुसार बनहारा गांव निवासी टिंकु तांती की पत्नी फुलन देवी गुरुवार को वट सावित्री पूजा करने थाना परिसर में अवस्थित वट वृक्ष के समीप आयी थी. पूजा करने के बाद वह घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी. तभी गोला चौंक की ओर से आ रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर महिला को धक्का मार दिया. पूजा करने आयी अन्य महिलाओं के द्वारा जख्मी महिला को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां चिकित्सक ने जख्मी महिला का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए