मानसिक तनाव में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी बारने पंचायत के बाराकोला गांव में मानसिक तनाव के कारण 30 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
कटोरिया. आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी बारने पंचायत के बाराकोला गांव में मानसिक तनाव के कारण 30 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान बाराकोला गांव निवासी विनोद यादव की पत्नी कविता देवी के रूप में हुई है. घटना की सूचना के बाद आनंदपुर थाना अध्यक्ष बिपिन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी बाराकोला गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. चर्चा है कि शादी के कई सालों बाद भी संतान नहीं होने के कारण महिला मानसिक तनाव से पीड़ित थी. घटना को लेकर पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




