दो मैच बहगा और एक मैच मनियारपुर की टीम ने जीती
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Dec 2024 8:01 PM
दो मैच बहगा और एक मैच मनियारपुर की टीम ने जीती
क्रिकेट चैंपियनशिप में नॉकआउट के तहत खेले गये तीन प्री लीग मैच बौंसी. सीएनडी खेल मैदान पर चल रहे बौंसी क्रिकेट चैंपियनशिप 2024 के चौथे दिन बुधवार को नॉकआउट के तहत तीन प्री लीग मैच खेले गये. पहला मैच आजाद क्रिकेट क्लब और बहगा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. टॉस जीतकर बहगा ने बल्लेबाजी कर 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 116 रन बनाये. जवाबी में आजाद टीम 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 84 रन बना पाई. मैन ऑफ द मैच बहगा के बुनु रहे. . दूसरा मैच बभनगामा और बहगा के बीच खेला गया. बहगा ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 138 रन बनाये. बभनगामा की टीम ने 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 113 रन पर ही सिमट गयी. 24 रन से बहगा की टीम ने मैच जीत लिया. मैन ऑफ द मैच नंदन रहे. तीसरा मैच मनियारपुर बनाम बरमसिया के बीच खेला गया. बरमसिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 91 रन बनाये. जबकि जवाबी पारी में 11वें ओवर में पांच विकेट खोकर मनियारपुर की टीम ने लक्ष्य को हासिल कर जीत अपने नाम कर ली. मैन ऑफ द मैच मनियारपुर टीम के संदीप रहे. अंपायर की भूमिका में कुंदन और युवराज रहे. जबकि स्कोरिंग का काम सुब्रत दत्ता ने किया. इस मौके पर खेल संघ के अधिकारी के साथ-साथ दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










