खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर, क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया.

विज्ञापन

बाराहाट. भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया. जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे वाले ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. चालक के अनुसार, ट्रक तकनीकी खराबी के कारण सड़क किनारे रुका हुआ था. इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया और सीधे खड़े ट्रक में जा भिड़ा. हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक व सहचालक को सुरक्षित बाहर निकाला. गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ, हालांकि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का मुख्य कारण रही.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन