बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक हुआ फरार

थाना क्षेत्र में स्थानीय प्रशासन के सख्ती के बाद अवैध बालू खनन का कारोबार रुक नहीं है और बालू माफिया अवैध बालू खनन में लगे हैं.
शंभुगंज. थाना क्षेत्र में स्थानीय प्रशासन के सख्ती के बाद अवैध बालू खनन का कारोबार रुक नहीं है और बालू माफिया अवैध बालू खनन में लगे हैं. ताजा मामला शंभुगंज-खेसर मुख्य सड़क के प्रतापपुर गांव के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है. हालांकि पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार होने में सफल हो गया. इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध बालू खनन को लेकर हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, क्षेत्र से होकर गुजरने वाली लोहागढ़ और बदुआ नदी के कई घाटों पर लंबे समय से चोरी-छिपे अवैध बालू खनन का कारोबार फल-फूल रहा है. दिन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे तक ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के जरिये अवैध बालू खनन और बालू की ढुलाई की जा रही है, जिससे नदियों के प्राकृतिक अस्तित्व पर गंभीर संकट मंडरा रहा हैं. ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रहे अवैध खनन के कारण नदी की धारा बदल रही है और सिंचाई से जुड़ी संरचनाएं भी ध्वस्त हो रही हैं, जिससे खेती-किसानी पर प्रतिकूल असर पड़ रहा हैं. पुनि सह थानाध्यक्ष बबलू कुमार रविवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतापपुर गांव के पास अवैध रूप से बालू लदा ट्रैक्टर गुजरने वाला है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तिरपाल से ढक कर ले जा रहे अवैध रूप से बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ लिया, लेकिन चालक पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया. ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है. थानाध्यक्ष ने आगे कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




