संत रविदास के दिखाये रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर पंचायत के सरसड्डा गांव में संत रविदास जयंती बिहार फुले आंबेडकर युवा मंच के नेतृत्व में काफी धूमधाम के साथ मनायी गयी

विज्ञापन

बेलहर.

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर पंचायत के सरसड्डा गांव में संत रविदास जयंती बिहार फुले आंबेडकर युवा मंच के नेतृत्व में काफी धूमधाम के साथ मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता व मंच संचालन आशीष कुमार ने किया. मौके पर प्रोफेसर विलक्षण रविदास, प्रखंड प्रमुख नीलम देवी, मुखिया अभिषेक कुमार आदि लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व संत रविदास की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर संत रविदास व बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर वक्ताओं ने संत रविदास जी के सामाजिक कुरीतियों को दूर कर सामाजिक उत्थान व शिक्षा के लिए किये गये कार्य को याद करते हुए उनके दिखाये गये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया. बताया गया कि शिक्षा ही एक ऐसी अस्त्र है जिससे समाज की हर ऊंचाइयां को पाया जा सकता है. मौके पर पूर्व मुखिया सुबोध प्रसाद साह, गुड्डू कुमार, अमन कुमार, सोनू कुमार, रितिक कुमार, नंदन कुमार, बबलू कुमार, शिक्षक अशोक दास, सरपंच सीताराम शर्म, दिनेश दास सहित अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन