तीन फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन
तीन फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
विज्ञापन
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में चली छापेमारी, कोर्ट से जारी इस्तेहार के आरोपित भी गिरफ्त में
शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने ”समकालीन अभियान” के तहत फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया. पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों और फरार वारंटियों में हड़कंप मच गया. पुलिस टीम ने अलग-अलग गांवों में दबिश देकर तीन आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की, जिसमें कोर्ट से निर्गत इस्तेहार का वारंटी झालुचक के जवाहर सिंह, भरतशिला से कांड का फरार आरोपित स्मृति कुमार व वारसावाद से एनबीडब्ल्यू वारंटी अरविंद यादव को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि यह छापेमारी अभियान फरार चल रहे अपराधियों व कोर्ट के वारंटियों पर नकेल कसने के लिए चलाया गया था. शनिवार को सभी गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस सुरक्षा के बीच न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है.विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन