अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार दहशत में
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Dec 2024 11:55 PM
अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार दहशत में
फुल्लीडुमर. खेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत मध्यगिरी गांव में गत दिनों हुई मारपीट के मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी नही होने से पीड़ित परिवार दहशत में है. जख्मी दिनेश यादव व मुरारी यादव ने बताया कि आपसी विवाद में गांव के ही कृष्ण मोहन कुमार, राम लखन यादव, मिथिलेश कुमार सहित 11 लोगों के द्वारा लोहे के रॉड व कुल्हाड़ी से हामला कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया था. फुल्लीडुमर में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को बांका रेफर कर दिया था. मामले को लेकर जख्मी की पत्नी रिकू देवी के आवेदन पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. लेकिन एक भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नही होने से पीड़ित परिवार दहशत में है. थानाध्यक्ष बालवीर विलक्षण ने बताया कि गत 26 नवंबर को मामले की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. घटना के बाद से सभी अभियुक्त घर छोड़कर फरार है. जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










