प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी, लड़की के परिजनों ने पकड़कर मंदिर में करा दी शादी

Updated:
विज्ञापन

एक प्रेमी युगल को चोरी-चुपके मिलना महंगा पड़ गया और दोनों की शादी मंदिर में ही करा दी गयी.

विज्ञापन

रजौन.शादी तो आपने बहुत देखी होगी, लेकिन रजौन थाना क्षेत्र में हुई एक अनोखी शादी की चर्चा खूब हो रही है. जहां एक प्रेमी युगल को चोरी-चुपके मिलना महंगा पड़ गया और दोनों की शादी मंदिर में ही करा दी गयी. मामला प्रखंड क्षेत्र के राजावर पंचायत के बाभनकोरामा गांव की है, जहां प्रेमी अपने गांव के ही प्रेमिका से मिलने आया था, लेकिन युवक को कहां पता था, कि आज चोरी-चुपके अपनी प्रेमिका से मिलना उसे इतना भारी पड़ जायेगा. दरअसल दोनों प्रेमी जोड़ों को लड़की के परिजनों ने एक साथ देख लिया और दोनों को पकड़ लिया. बाद में प्रेमी जोड़ों को भदवा शिव मंदिर में लाकर ग्रामीणों की मौजूदगी में शादी करा दी गयी. शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. बताया जा रहा है कि प्रखंड के बाभनकोरामा गांव के अमरेश यादव का गांव के ही एक युवती के साथ काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह अक्सर चोरी-चुपके से अपनी प्रेमिका से आकर मिला करता था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन