कोहरे ने बढ़ा दी ठंड, दोपहर में मिली राहत

Updated:
विज्ञापन
कोहरे ने बढ़ा दी ठंड, दोपहर में मिली राहत

अचानक शनिवार सुबह मौसम ने जबरदस्त करवट ली. सुबह उठते ही लोगों ने अपने घर के आसपास घना कोहरा छाया हुआ देखा.

विज्ञापन

बांका. अचानक शनिवार सुबह मौसम ने जबरदस्त करवट ली. सुबह उठते ही लोगों ने अपने घर के आसपास घना कोहरा छाया हुआ देखा. सड़कें कोहरे की वजह से ढंकी हुई थी. कोहरा छाने के साथ ठंड में भी वृद्धि हो गयी. इसके अलावा आसमान पर भी बादल छाए हुए थे. इस वजह से भी ठंड का प्रभाव काफी अधिक महसूस की गयी. बहरहाल, 12 बजे के आसपास मौसम साफ होना शुरू हुआ है. भरी दोपहर में धूप उग गयी. इस धूप से लोगों को ठंड से राहत मिली. जानकारी के अनुसार, ऐसे मौसम के संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र बांका ने अलर्ट किया था. अपने मौसम बुलेटिन में बताया था कि चार फरवरी तक आसमान पर बादल छाए रह सकते हैं. बहरहाल, सुबह काफी समय तक कोहरा छाने की वजह से सड़कों पर वाहनों की गति धीमी रही. हवा से भी लोग तकलीफ महसूस करने लगे. बताया जाता है कि शुक्रवार की देर रात ही घना कोहरा छाना शुरू हो गया था. सुबह होते-होते कोहरे से लोगों को तकलीफ होनी शुरु हो गयी. गांव-घर में इस ठंड से राहत पाने के लिए अलाव का सहारा लिया गया. दरअसल, बीते चार-पांच दिन से मौसम काफी सुहाना हो गया था. तेज धूप की वजह से ठंड से लोगों को काफी राहत मिली थी, लेकिन अचानक कोहरा छाने और दिन ढंकने की वजह से ठंड से हुई वृद्धि ने लोगों के लिए समस्या खड़ी कर दी.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन